कोरोना वायरस महामारी के बाद सिनेमाघरों के बंद होने के कारण 2020 में रिलीज होने वाली फिल्मों का भी अपना शेड्यूल बदलना पड़ा था। हालांकि अब 2021 में सरकार ने फिर से देश को पटरी पर लाने के लिए पब्लिक प्लेस को धीरे धीरे दोबारा खोला जा रहा है। वहीं अब सिनेमाघरों के खुलने के बाद दर्शकों के लिए भी अच्छी खबर हैै। उनके पसंदीदा कलाकारों की फिल्में जिन्हें वे पिछले साल नहीं देख पाए उन्हें वे अब देख सकते हैं। तो वहीं आज हम आपकों बताने वाले है कि इस महीने यानी कि मार्च 2021 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारें में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन कौन सी फिल्मों को आप सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं।
रूही

स्त्री मूवी का सिक्वेल लेकर राजकुमार राव एक बार फिर अपने दर्शकों के बीच आ रहे हैं। बता दें हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म रूही 11 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आपको जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। दरअसल फिल्म का पहला शीर्षक रूही अफजा था, जिसे बाद में रूही अफजाना में बदल दिया गया था, और अब अंततः निर्माताओं ने रूही शीर्षक के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फिल्म पिछले साल जून में रिलीज होने वाली थी।
टाइम टू डांस

कैटरीना के साथ अब उनकी बहन भी बाॅलीवुड में एंट्री लेने के लिए तैयार है। कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ टाइम टू डांस के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में सूरज पंचोली भी मुख्य भूमिका में हैं। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च को रिलीज हो रही है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने स्टेनली डी कोस्टा के निर्देशन में यह फिल्म बनी है। बता दें कि इस फिल्म को रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा प्रोड्यूस कर रही हैं।
फौजी कॉलिंग

इस महीने की अगली मूवी है फौजी काॅलिंग। दरअसल शरमन जोशी-स्टारर फौजी कॉलिंग 2019 पुलवामा हमले से प्रेरित एक और फिल्म है। आर्यन सक्सेना द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 12 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें कलाकारों की टुकड़ी शामिल है, जिसमें रांझा विक्रम सिंह, बिदिता बाग, माही सोनी, मुग्धा गोडसे, जरीना वहाब और शिशिर शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।
संदीप और पिंकी फरार

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही संदीप और पिंकी फरार फिल्म पूरी तरह से काॅमेडी ड्रामा है। इस मूवी की रिलीज डेट 19 मार्च 2021 बताई जा रही है। इस मूवी में आपको अर्जुन कपूर और परणीती चोपड़ा मुख्य भूमिका मे दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी में आपको अर्जुन एक 30 वर्षीय हरयाणवी पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा परिणीती पिंकी दहिया का किरदार निभा रही है। इसमें पिंकी पूरी तरह से करियर पर फोकस लड़की है।
साइना

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित साइना एक बायोपिक है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा टाइटुलर की भूमिका में दर्शाई गई है। फिल्म 26 मार्च को रिलीज हो रही है। अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित, यह फिल्म पहले श्रद्धा कपूर को मुख्य भूमिका में लेने वाली थी। हालांकि, बाद में निर्माताओं को पता चला कि श्रद्धा बैडमिंटन चैंपियन की भूमिका निभाने के लिए सही विकल्प नहीं हैं। जिसके बाद उन्होंने परिणीति चोपड़ा को इस मूवी के लिए साइन कर लिया।
