बच्चे की परवरिश में उसकी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने की हमेशा जरूरत होती है। मेरी बेटी इनाया बाहर गरमी में भी गार्डन में खेलती है।
सोहा अली खान बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कम ही फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी पहचान खास है। सोहा भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान और फेमस एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी हैं और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन हैं। सोहा अली खान ने 29 सितंबर 2017 को बेटी इनाया खेमू को जन्म दिया सोहा एक्ट्रेस, राइटर होने के साथ अब एक बेटी की मां भी हैं।

बेटी की परवरिश में हाइजीन का रखती हूं ख्याल।
मैं जिस $खुशी का इंतजार कर रही थी अब मेरी परी दुनियां में आ गई है। मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखती हूं कि बेटी इनाया की देखभाल में कुछ कमी न हो। इसलिए मैंने पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बना ली। इसके अलावा अपने घर की सा$फ-सफाई पर बहुत ध्यान देती हूं ताकि बेटी को किसी भी प्रकार की बीमारी से बचाया जा सके।

परवरिश में इम्युनिटी को बढ़ाना भी है बहुत जरूरी
बच्चे की परवरिश में उसकी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने की हमेशा जरूरत होती है। मेरी बेटी इनाया बाहर गरमी में भी गार्डन में खेलती है। बचपन में मैंने भी घास पर बहुत खेला है और बहुत अच्छा भी लगता था। मैं चाहती हूं मेरी बेटी भी ऐसा करें हमेशा एक एयर कंडीशनर और वाले घर में रहना कभी भी अच्छा नहीं होता। ऐसे में उसकी इम्युनिटी को बढ़ाना भी बहुत जरूरी है। वह स्कूल जाती है, बच्चों के बोतल से पानी पीती है, उनका खाना शेयर करती है, थोड़ा एक्सपोजर जरूरी है। हाईजिन के चक्कर में अगर आपने उन्हें बीमार बना दिया है, तो वह उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं होता।

बेसिक बातों का ध्यान
बेटी की परवरिश में कुछ बेसिक बातें ध्यान में रखती हूं। जब वह बीमार होती है, तो मैं उसे स्कूल नहीं भेजती, रेस्ट करने देती हूं। बच्चे की नींद और उसके खाने पर मैं अधिक ध्यान देती हूं। मैं उसे अच्छी और हेल्दी डाइट ज्यादा देने की कोशिश करती हूं। इससे उसकी इम्युनिटी बढ़ेगी। बाहर के खाने को अवौयड करती हूं। फल और सब्जियों के साथ थोड़ा नौन भी देती हूं।

अपनी मां की तरह मैं भी करती हूं बेटी की देखभाल
बचपन में मां ने हमें बहुत अच्छी तरह से पाला है। उन्होंने हमारी हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा, अब मैं भी उनके जैसा अपनी बेटी के साथ करती हूं। उनकी केयरिंग अभी भी है, लेकिन पहले जैसे नहीं, जिसे मैं याद करती हूं।

कैरियर भी देखना जरूरी
मेरे हिसाब से बच्चे के साथ कैरियर को भी देखना जरुरी है। मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने अभी तक बहुत अधिक काम नहीं किया है, पर अभी करना चाहती हूं अब बेटी इनाया 2 साल से से ऊपर की हो चुकी है तो अब मैं अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहती हूं।