ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री और मॉडल कटरीना कैफ को आप सभी अच्छे से जानते होंगे और देखा भी होगा क्योंकि वह अब तक कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। हर कई उन्हें बेहद पसंद करता है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। कटरीना को जानने के लिए कोई परिचय की जरुरत नहीं है। क्योंकि वह बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक है। आज हम आपको कटरीना के जीवन के बारे में बताने जा रहे हैं। उनके मॉडल से एक्ट्रेस बनने के सफर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
आपको बता दे, कटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 में होन्ग कोंग में हुआ था। कटरीना बचपन से ही बेहद सुन्दर थी। उन्होंने ने 14 साल ही उम्र में सुंदरता की प्रतियोगिता भी जीती थी। जिसका पुरुस्कार उन्होंने अपने नाम किया था। साथ ही उन्हें कई सारे विज्ञापन में काम करने मौका मिला था। पहले शुरुआत में तो कटरीना ने मॉडलिंग की फिर बाद में उन्हें लंदन में मॉडलिंग के ऑफर आने लगे जिनके लिए वह फ्रीलांस काम करती थी।
उसके बाद एक्ट्रेस पर फिल्म निर्माता कैजाद गुस्ताद की नज़र पड़ी और उन्होंने ने कटरीना को बूम फिल्म ऑफर की। इस फिल्म में कटरीना ने अपना किरदार निभाया लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। जिसके बाद कटरीना ने भारत में फिर से मॉडलिंग की शुरुआत की और फिर एक्ट्रेस ने एक तेलगु फिल्म में काम किया। फिर हिंदी सिनेमा में भी कटरीना ने काम किया और फिर कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। कटरीना ने रोमांटिक कॉमेडी मैंने प्यार क्यूँ किया और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने ने एक के बाद एक हिट फिल्मे की।

कटरीना ने बूम, मल्लीस्वारी, मैंने प्यार क्यूँ किया, अल्लरी पिदुगू, बलराम बनाम तारादास, सरकार,हमको दीवाना कर गये, नमस्ते लंदन, पार्टनर, वैलकम, अपने, रेस, सिंह इज़ किंग, हैलो, युवराज, न्यू यॉर्क, ब्लू, जब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, दे दना दन, राजनीति, तीसमार खां, ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, बॉडीगार्ड, मेरे ब्रदर की दुल्हन, अग्निपथ, एक था टाइगर,जब तक है जान,मैं कृष्णा हूँ, बॉम्बे टॉकीज़, धूम 3, बैंग बैंग, फैंटम, फितूर, जग्गा जासूस जैसी फिल्मों से अपना नाम कमाया और आज वह एक जानी मानी अभिनेत्री में शुमार है। वह अब बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्मों में नजर आती है। कटरीना उनकी हर फिल्म आने के पहले सिद्धिविनायक मंदिर, माउंट मर्री चर्च और अजमेर शरीफ दरगाह जाती है।
अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग भी लेती हैं। अब कटरीना को भारत की बार्बी गर्ल भी कहा जाता है। कटरीना गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी है। वह आए दिन सुर्ख़ियों में रहती है। अब उनकी खाने की पसंद ना पसंद की बात करें तो एक्ट्रेस को चीज़केक खाना बहुत पसंद है। साथ ही वह ग्रिल्ड वेजटेबल्स भी बचे चाव से खाना पसंद करती है। वहीं कटरीना के फेवरेट एक्टर की बात करें तो उन्हें ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर पसंद है वहीं एक्ट्रेस में उन्हें माधुरी दीक्षित और काजोल देवगन पसंद है। बॉलीवुड फिल्मों में कटरीना को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स पसंद है। कटरीना को अँधेरे और कीड़ो से बहुत डर लगता है।
