बिग बॉस 13 में पहले सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच काफी दोस्ती याराना देखने को मिलता था। लेकिन जैसे-जैसे शो में एक साथ दोनों आगे बढ़ते जा रहे हैं। वैसे-वैसे दोनों में दुश्मनी और गुस्से का पारा बढ़ता नजर आ रहा है और इसका सबुत है बीते एपिसोड में हुई उनकी जबरदस्त लड़ाई।
दरअसल बीते एपिसोड में सिद्धार्थ-असीम के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। सारा मामला तब शुरू हुआ जब टास्क के दौरान असीम ने बतौर संचालक गेम में विशाल आदित्य सिंह को बचाने के लिए चीटिंग की। सिद्धार्थ शुक्ला को असीम का झूठ बोलना और गलत फैसला लेना बिल्कुल पंसद नहीं आया। दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई। फिर सिद्धार्थ ने असीम पर उन्हें धक्का देने का आरोप लगाया। इसके बाद सिद्धार्थ ने असीम को गाली दे डाली।
बता दें यह सब जब हो रहा था तो घर के अंदर गेस्ट के तौर पर आईं हिना खान भी मौजूद थीं। हिना खान यह सब देख काफी हैरान थी क्योंकि सिद्धार्थ और असीम के बीच कुछ ज्यादा ही लड़ाई हो गई थी।
हालांकि अभी तक सिद्धार्थ-असीम के बीच का यह ड्रामा खत्म नहीं हुआ है। क्योंकि आने वाले शोज में भी उनकी यह अनबन देखने को मिलने वाली है।
बता दें जब असीम और सिद्धार्थ के बीच लड़ाई ज्यादा बड़ गई थी तो उन दोनों को कंफेशन रूम में बुलाया गया और वहां सिद्धार्थ अपना आपा खो बैठते हैं। गुस्से से भरे सिद्धार्थ कहते हैं कि वो असीम रियाज से परेशान हो चुके हैं।
सिद्धार्थ बिग बॉस से ये भी अपील करते हैं वे उन्हें शो से निकाल दें और असीम रियाज को घर में रहने दें। अब देखना यह होगा कि बिग बॉस सिद्धार्थ की इस अपील पर क्या एक्शन लेते हैं।
