बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को बाकी सभी स्टार किड्स से सबसे अलग माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका नेचर औरों से काफी अलग है। अलग इसलिए क्योंकि वह हमेशा अपने फैंस के साथ काफी नम्रता के साथ मिलती और बातचीत करती हैं जोकि फैंस को खूब पसंद आता है।
अब ऐसे में उनकी इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनका दयालु स्वभाव देखने को मिल रहा है। जी हां, दरअसल अभी हाल ही में सारा मुंबई स्थिति एक मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ शनिदेव के मंदिर पहुंचीं थीं।
सारा ने इस मौके पर सफेल रंग का सूट पहना था, जिसमें वह काफी सिंपल और सुंदर लग रही थी। ऐसे में मीडिया ने जब उन्हें वहां स्पॉट किया तो सारा ने अपनी कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाई।
इसके बाद मंदिर से निकलने के बाद सारा अपनी कार बैठ ही रही थीं, तभी अचानक एक शख्स उनके पास आया और मदद मांगने लगा। सारा ने बिना देर किए  उस शख्स को रुपये दे दिए। इसके बाद सारा ने हाथ जोड़कर धन्यवाद भी कहा। देखिए वीडियो- 
View this post on Instagram

#saraalikhan today at rhe shani temple today #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है साथ ही उनके इस कदम को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब सारा ने किसी की मदद की हो। इससे पहले भी वह कई बार जरूरतमंद की मदद करती नजर आ चुकी हैं।