बॉलीवुड हमेशा से ही अपने इवेंट्स को लेकर चर्चा मैं शुमार है। इसके साथ ही बॉलीवुड में हमेशा ही मूवीस के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी लाइफ स्टाइल, शादी, लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में शुमार रहते हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी हुई है। शादी में बॉलीवुड बॉलीवुड के सितारे जमीन पर देखें।

 

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का कहर अभी तक देश के ऊपर से नहीं गया है। हालांकि राज्य सरकारों ने छूट दे दी है लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। कपूर की शादी में सभी ने अपना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर अपनी शिरकत दी। आपको बता दें कि रिया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड करन बुलाने के साथ हाल ही में फेरे लिए हैं।

 

वही करन और रिया की शादी की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक हर जगह शुमार रही। इस हाई प्रोफाइल शादी में कई सितारों ने जबरदस्त तरीके से एंट्री ली। आपको बता दें कि दोनों की शादी स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पहले या नहीं 14 अगस्त को थी। इस दौरान हर एक सेलिब्रिटी का अंदाज अलग था। इसी कड़ी में आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए आपको स्टार्स की फोटोस बताने जा रहे हैं जिन्होंने इनकी शादी में चार चांद लगा दिए।

 

अर्जुन कपूर

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर हमेशा ही चर्चाओं में शुमार रहते हैं। अर्जुन कभी अपने मूवी की वजह से सुर्खियों में आते हैं तो कभी मलाइका के साथ रिलेशन की खबरों को लेकर शुमार रहते हैं। जिसके बाद अब अर्जुन कपूर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चाओं का विषय बने हैं। उन्होंने दिया की शादी में धमाकेदार एंट्री ली और सबकी नजरों में छा गए। इस दौरान अर्जुन कपूर का ड्रेसिंग सेंस लोगों को काफी पसंद आया।

 

सोनम और आनंद आहूजा

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

गौरतलब है कि रिया सोनम की छोटी बहन है अगर सोनम शादी में कहर नही ढाएंगी तो कौन ढाएगा। वही रिया की शादी में सोनम अपने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के साथ पहुंची। इस दौरान दोनों की जोड़ी भी काफी सुंदर लग रही थी दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। साथी दोनों के आउटफिट की बात की जाए तो वह भी सबसे अलग था।

 

अनिल कपूर

बेटी की शादी में अनिल कपूर काफी डेशिंग लग रहे थे। गौरतलब है कि अनिल कपूर इस एज में भी काफी फिट दिखाई देते हैं वह हमेशा ही अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। वही रिया की शादी में अनिल कपूर काफी व्यस्त दिखाई दिए लेकिन इस दौरान उनका पहनावा बेहद कूल था साथ ही उन्होंने टीका भी लगाया हुआ था। अनिल कपूर हमेशा ही अपने लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में शुमार रहे हैं जिसके चलते अब वह अपनी डेशिंग एंट्री की वजह से सबका दिल जीत रहे हैं।

 

मसाबा गुप्ता

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता बॉलीवुड की जानी-मानी फैशन डिजाइनर है। आपको बता दें कि मसाबा सोनम कपूर और रिया कपूर दोनों की ही काफी खास दोस्त है। वही अपनी दोस्त रिया कपूर की शादी में मसाबा ट्रेंडिंग अवतार में नजर आए। एक फैशन डिजाइनर्स होने के नाते और एक दोस्त होने के नाते मसाबा का फैशन सेंस सबसे हट कर रहा जो कि लोगों को बेहद अट्रैक्टिव भी लगा।

 

शनाया और खुशी कपूर

रिया कपूर की कजन और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर को भी रिया की शादी मे स्पॉट किया गया। इस दौरान खुशी संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ दिखाई दी। दोनों का ड्रेसिंग सेंस काफी अट्रैक्टिव था और दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थी। दोनों ने बेहद खूबसूरत इंडियन आउटफिट कैरी किया था।

 

संजय कपूर और माहीप कपूर

शादी में अगर रिश्तेदार ना हो तो शादी का मजा किरकिरा हो जाता है। वही यह कपूर की शादी में उनके दोस्त के साथ साथ रिश्तेदारों ने भी जमकर जलवा बिखेरा। इस दौरान रिया कपूर के चाचा संजय कपूर और चाची माहीप कपूर को भी स्पॉट किया गया। दोनों की साथ उनका बेटा भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आया। संजय कपूर और उनकी पत्नी दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। साथ ही उनके आउटफिट भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

 

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com