Ranbir and Alia Love Story
Ranbir and Alia Love Story

Ranbir and Alia Love Story: रणवीर-आलिया की अजब प्रेम की गजब कहानी में फिल्म ब्रह्मास्त्र ने काफी अहम रोल निभाया है। 11 साल की उम्र से रणवीर को चाहने वाली आलिया आखिर यूं ही नहीं शादी के मंडप तक पहुंची,
हाल ही में आलिया रणवीर की दुल्हनियां बन सबके दिलों पर खूब राज करती नज़र आईं। हर तरफ कपल्स की चर्चाएं हो रही थीं। किसी को रणवीर-आलिया के वेडिंग लुक्स बेहद पसंद आए तो वहीं किसी को ये जानने की उत्सुकता थी कि आख़िर इन दोनो की लव स्टोरी क्या है। आज हम आपको बताएंगे की आखिर रणवीर आलिया की प्रेमकहानी की शुरुआत कहां से हुई। कैसे फिल्म ब्रह्मास्त्र बनीं इन दोनों के प्यार का जरिया?

अपनी क्यूटनेस और चुलबुलेपन से सबको दिवाना बनाने वाली आलिया ख़ुद रणवीर की दिवानी बनी हुई थीं। आलिया से जब करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण ‘ में पूछा गया कि आपका स्वयंवर हो तो आप किन तीन बॉलिवुड ऐक्टर को चुनेंगी, तब आलिया ने बिना समय लगाए जवाब में सबसे पहले रणवीर कपूर का ही नाम लिया था। आलिया ने इसी तरह कई प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू में इशारों-इशारों में ही रणवीर का नाम लिया था। बता दें आलिया रणवीर के प्यार में इस क़दर डूबी थी की उनके सामने रणवीर का नाम लेते ही शाइनेस से भरी स्माइल सब कुछ बयां कर देती थी। महज़ 11 साल की उम्र से ही आलिया के क्रश थे रणबीर कपूर।

कपूर खानदान की नई बहू आलिया ने जब रणबीर को पहली बार देखा था तभी से वे रणवीर की फैन हो गई थी। दरअसल, ‘ब्लैक’ फिल्म में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल आयशा कपूर ने प्ले किया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद भी किया था। उसी समय आलिया भी इसी रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं। वहीं उन्होंने हैंडसम रणबीर कपूर को पहली बार देखा था। तब उन्हें क्या पता था कि उनका ये क्रश सिर्फ क्रश ही नहीं रहेगा बल्कि एक समय ऐसा आएगा जब दोनों हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।

ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखेगा आलिया-रणबीर के इश्क का रंग

आप लोग भी सोच रहें होंगे की आखिर रणबीर की दुल्हनियां की प्रेमकहानी की शुरूआत कैसे हुई, बॉलीवुड की कई बड़ी फेमस अभिनेत्रियों को डेट कर चुके रणबीर आखिर आलिया के ही पिया कैसे बनें? तो हम आपको बता दें रणबीर और आलिया के साथ की खबरें पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी थीं। लेकिन इन दोनों के प्यार को बांधने वाला पुल निर्देशन अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र रही। ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार रणबीर-आलिया एक दूसरे के नज़दीक आए। आपको बताते चले आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर भी बेहद पसंद करती थीं।

आलिया की मम्मी सोनी राजदान और नीतू अक्सर साथ में पार्टी करते नजर आती हैं। अपनी बहु आलिया को लेकर सास नीतू कपूर हमेशा तारीफें करती नज़र आती हैं। मजे की बात यह है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इतने दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन दोनों अब तक कोई भी फिल्म नहीं आई है। मिस्टर एंड मिसेज कपूर की एक साथ पहली फिल्म शादी के बाद रिलीज होगी। शादी के बाद रणबीर-आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे, फैंस ने इन दोनों की शादी की तस्वीरों को काफी पसंद किया है। उसी तरह अब लोग दोनों की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ देखने को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं।

इसमें कोई शक नही है की फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत जल्द ही एक दूसरे के साथ नाम जुड़ने लगता है। वैसे ही रणवीर और आलिया का भी नाम खूब चर्चा में रहा।

दोनो के अफेयर को लेकर लोगो को लगता था की ये बस फिल्म प्रमोशन का फंडा है और हो भी क्यूं न बॉलीवुड में प्रमोशन को लेकर तरह-तरह के पैंतरे जो आजमाएं जाते हैं। दोनों के अफेयर को लेकर शुरुआत में लोगों को लगा कि ये बात बस फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन का हिस्सा है। लेकिन धीरे -धीरे ये गॉसिप भी शुरू हो गई कि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक़्त से वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी से पहले कई जगहों पर ये दोनों साथ में देखे गए थे। लेकिन इनके अफेयर की खबरों को तब और हवा मिली जब आलिया और रणबीर सोनम कपूर के शादी के रिसेप्शन में पहली बार एक साथ एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे हुए नजर आए, इसके बाद से कई अवॉर्ड फंशन में भी दोनों एक साथ दिखे थे। अवॉर्ड फंशन में आलिया की जुबान में रणवीर का ही नाम रहता था। आलिया रणवीर के नाम सुनते ही हमेशा स्माइल कर देती थीं। ये खुशी इनके प्यार को साफ़ बयां करता था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर जिस कदर लोगों में एक्साइटमेंट है, वही उत्साह इनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म से अब कपल की एक रोमांटिक झलक दिखाई देने वाली है। ये फिल्म तीन भाग में रिलीज होगी। जिसका पहला भाग 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में दोनो को एक साथ देखने के लिए दर्शकों में काफ़ी उत्साह है।

Leave a comment