प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वॉश बेसिन में हाथ धोने का सही तरीका सिखाती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि इस वीडियो को शूट किए जाने के दौरान प्रियंका चोपड़ा लगातार एक गाना गाती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो कि खास बात यह है कि इसमें जो गाना प्रियंका गा रही हैं वह निक जोनस की मदद से लिखा गया है, जिससे यह वीडियो हेल्पफुल के साथ-साथ एंटरटेनिंग भी है। बता दें इससे पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपना #SafeHandsChallenge पूरा कर लिया है। जिसकी वीडियो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
अब जब प्रियंका चोपड़ा ने अपना चैलेंज पूरा कर लिया है तो उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को इसमें टैग किया है। अब देखना ये होगा कि क्या बिग बी प्रियंका के दिए इस चैलेंज को पूरा करते हैं या नहीं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ एक लाइव चैट की थी, जिसमें उन्होंने वो सभी सवाल पूछे थे जिनके जवाब आजकल लोग जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़िए-
फैंस के आगे हाथ जोड़ने पर मजबूर हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कही यह बात
