कोरोना वायरस पूरे देश में पानी की तरह फैल रहा है और अब यह भारत में भी आ पहुंचा है। देखते ही देखते भारत में 70 से भी ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं और इससे एक 76 साल के बुजुर्ग की जान भी जा चुकी है।  
इस बीमारी का खौफ लोगों के बीच दिन पर दिन बड़ रहा है और सवाल यह उठ रहा है कि इससे बचा कैसे जाए? आपको बता दें यह इंफेक्शन लोगों से मिलने-जुलने से बढ़ता है। जैसे कि हाथ मिलाना या फिर किसी ऐसे इंसान से मिलना जिसे खांसी जुकाम हो रखा हो। इसलिए हमारी सलाह यही है कि आप अपनी ओर से सारे प्रिकॉशन्स ले, जो जरूरी हैं। अब ऐसे में हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी अपने फैंस को कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचने की सलाह देने में पीछे नहीं हैं।  
अभी हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर ‘नमस्ते’ करते हुए पोस्ट शेयर की है, जिससे वह यह संदेश दे रहे हैं कि वह लोगों से मिलते हुए ‘नमस्ते’ करें। जोकि हमारे देश की परंपरा है। 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनकी कई तस्वीरें शामिल है। खास बात यह है कि उनकी इस वीडियो में प्रियंका नमस्ते करते हुए ही नजर आ रही हैं।
वहीं उर्वशी रौतेला ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह नमस्ते करती हुई नजर आ रही हैं।
दोनों एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है और नमस्ते करने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़िए-