OTT पर फरवरी और मार्च में रोमांस और क्राइम वेब सीरीज-फिल्मों का लगेगा तड़का
आज हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज और फिल्म्स के बारे में बताने वाले हैं, जो रोमांस और थ्रिलर से भरपूर हैं।
OTT Update 2023: फरवरी और मार्च महीने में कई नई वेब सीरीज़ और फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली हैं। अगर आप रोमांस और थ्रिलर खूब पसंद करते हैं, तो इन दोनों महीनों में आपके पास एंटरटेनमेंट के लिए भरपूर मसाला है। आप अपने घर पर बैठकर इन वेब सीरीज़ और फिल्मों का मज़ा ले सकते हैं। यहां जानिए फरवरी और मार्च में ओटीटी पर आपके लिए क्या है।
OTT Update 2023: यू सीज़न 4
इंडिया में हॉलीवुड वेब सीरीज़ देखने वालों की भरमार है। आप भी हॉलीवुड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो ‘यू सीज़न 4’ आपके लिए बेस्ट है। इस वेब सीरीज के तीन भाग पहले ही स्ट्रीम हो चुके हैं, जिसमें रोमांस और थ्रिलर भरपूर दिखाया गया हैं। इस वेब सीरीज़ का चौथा भाग मार्च में स्ट्रीम होगा, जबकि तीन भाग फरवरी में शुरू हो चुके हैं।
द नाइट मैनेजर
अनिल कपूर की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ ‘द नाइट मैनेजर’ 17 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली हैं। इस वेब सीरीज़ में क्राइम और थ्रिलर का भरपूर मिश्रण दिखाया गया हैं, जिस वजह से दर्शकों के बीच एक अच्छा बज़ क्रिएट हो चुका है। अनिल के साथ इस वेब सीरीज़ में सिद्धार्थ रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला भी दिखाई देंगे।
फर्जी
शाहिद कपूर की क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘फर्जी’ बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। शाहिद का यह पहला ओटीटी डेब्यू है। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि अब तक शाहिद की इमेज़ चॉकलेटी बॉय की थी, लेकिन इस वेब सीरीज़ से उनकी इमेज़ काफी बदल गई हैं। फर्जी में विजय सेतुपति, राशि खन्ना और के के मेनन अहम रोल में दिखाई देंगे।
ब्लैक पैंथर
‘ब्लैक पैंथर’ फिल्म साल 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो चुकी हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला। इस फिल्म ने 840 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था, जिसके बाद दर्शकों की तरफ से लगातार इसे ओटीटी पर रिलीज़ करने की मांग हो रही थी। खबर आ रही कि अब मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
सेम्बी
साउथ की चर्चित फिल्म ‘सेम्बी’ डिज़्नी हॉटस्टार पर फरवरी में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज़ किया गया है। आप ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी एक 10 साल की बच्ची पर आधारित है, जिसके साथ बलात्कार होता है। दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था।
जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर
‘जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर’ वेब सीरीज़ का इंतज़ार दर्शक पिछले काफी समय से कर रहे थे, जो फरवरी महीने में सोनी लिव पर रिलीज़ हो गई है। इस वेब सीरीज़ में टेलीविजन के कई सितारे मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से कहानी में ट्विस्ट ला दिया है। इस वेब सीरीज़ में रोमांस और क्राइम का काफी अच्छा कॉम्बिनेशन है।
योर प्लेस ओर माइन
हॉलीवुड की दो सीरीज़ इस महीने रिलीज होने वाली है, जिसमें रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज़ ‘योर प्लेस ओर माइन’ का भी नाम शामिल है। इसमें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में दिखाया गया है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठकर इंजॉय कर सकते हैं।
वेब सीरीज़ लवर्स के लिए ये दो महीने काफी ज्यादा अच्छी होगी, क्योंकि फरवरी और मार्च के महीने में एक के बाद एक कई वेब सीरीज़ और फिल्में रिलीज़ हो रही हैं।
