New Release on OTT: त्योहार का माहौल, छुट्टियां और ऐसे में अच्छा कंटेंट ओटीटी पर अवेलेबल हो तो ये तो सोने पे सुहागा हो जाएगा। सितम्बर में ओटीटी पर गिना चुना ही अच्छा कंटेंट आया। अक्टूबर की शुरूआत ही बड़ी-बड़ी फिल्मों के साथ हो रही है। माधुरी दीक्षित की अमेजन प्राइम ओरिजनल्स की ‘मजा मा’ इस हफ्ते रिलीज होगी। वहीं अक्षय कुमार की रक्षाबंधन भी पारिवारिक ढांचे पर बनी फिल्म और कार्तिकेय 2 हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगी। तो त्योहार के इस माहौल में फिल्मों और सीरीज के इस मेले में खोने के लिए तैयार हो जाइए। आइए जानते हैं कि आप इन फिल्मों और सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं।
कार्तिकेय 2 Video
हाल ही में साउथ की ब्लॉकबस्टर रही मूवी कार्तिकेय 2 जी 5 पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 5 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की कहानी कार्तिकेय के इर्द गिर्द घूमती है। कार्तिकेय जो साइंस पर विश्वास करता है, उसे धर्म से ज्यादा साइंस पर विश्वास है। फिल्म में कुछ ऐसा घटित होता है कि वह मां के साथ द्वारिका नगरी जाता है। वहां उसके साथ अनजाने में कुछ कड़ियां जुड़ती हैं और वह मानव जाति को बचाने वाले एक रहस्यमय अवशेष को ढूंढने की कोशिश में जी जान से लग जाता है। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेस्वरन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
रक्षाबंधन Video
भले ही रक्षाबंधन ने सिनेमाघरों में अच्छा बिजनेस नहीं किया है फिर भी हल्की फुल्की कॉमेडी वाली यह पारिवारिक फिल्म त्योहार के इस मौके पर देखने के लिए अच्छा ऑप्शन है। रक्षाबंधन जी 5 पर 5 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। अक्षय कुमार और भूमि पेंडनेकर की इस फिल्म में 90 के दशक की फिल्मों की झलक देखने को मिलती है। जैसा कि कहा जाता है कहानी पूरी फिल्मी है, एक भाई जिसे अपनी बहनों की जिम्मेदारी उठानी है वह अपनी जिंदगी के फैसले बहनों की भलाई को देखते हुए करता है। अपनी शादी भी बहनों की शादी के बाद करने का निर्णय कर चुके केदारनाथ की प्रेमिका सपना और उसके पिता और परिवार के झमेलों को आनंद एल रॉय ने कॉमेडी के रूप में दर्शाने का काम किया है।
मजा मा Video
अमेजन प्राइम वीडियोज ओरिजनल्स की यह फैमिली ड्रामा प्राइम वीडियो पर 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। माधुरी दीक्षित की यह हिंदी की पहली ओटीटी के लिए बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पल्लवी पटेल जो एक हाउस वाइफ है उन पर आधारित है। पल्लवी अपने डांस और कुकिंग के जरिए मिडिल एज में फेम पाती हैं। तभी उनके बेटे की सगाई के दौरान एक अफवाह के चलते पल्लवी का नाम बदनाम होने की घटना घटित होती है। आगे फिल्म में क्या होगा ये जानने के लिए अमेजन प्राइम पर देखें ‘मजा मा’।
फील्स लाइक होम 2 Video
फील्स लाइक होम का सीजन 2 लॉयन्स गेट पर 7 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में लड़कों का घर को सेटल करना और घर को मेंटेन करने जैसे मुद्दों को दर्शाया गया है। पहले सीजन में जहां लड़कों के जीवन से जुड़े पहलुओं पर उनका अपरिपक्व व्यवहार दिखाया गया था। वहीं इस सीजन में वे अपनी जिंदगी में आने वाली परिस्थितियों से किस तरह निपटते हैं और अपनी कमजाेरियों को ईमानदारी से स्वीकारते हैं ये दिखाया जाएगा।




