New look After marriage
New look After marriage

साल 2021 में कई छोटे और बड़े पर्दे के सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। ये सभी सेलिब्रिटीज अपनी शादी के आउटफिट को लेकर सुर्खियों में बने रहे। सबसे ज्यादा शादी के चर्चे जिस कपल के रहे वो हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ। हालांकि दोनों ने अपनी शादी बहुत ही सीक्रेट रखा। आज इस लेख में हम कुछ चुनिंदा सेलीब्रीटीज के New look After marriage की बात करेंगे जो सुर्खियां बन गईं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

Anushka Sharma Virat Kohli

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इटली में 2017 में शादी कर अपने फैंस को सरप्राइज किया था। इस शादी को विराट अनुष्का ने काफी प्राइवेट रखा था। इस शादी में दोनों के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने ही अपनी शादी की पहली तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर अपनी शादी की खुशखबरी दी थी। इसके बाद फैंस को इस नवविवाहित जोड़े की पहली झलक उनके दिल्ली में हुए रिसेप्शन में मिली थी। यहां अनुष्का ने सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई लाल रंग बनारसी साड़ी पहनी थी। जो कि उनके प्रशंसकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।  

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Deepika Padukone Ranveer Singh

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बॉलीवुड चर्चित शादियों में से एक रही है। ऑनस्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन दोनों अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत ही लेते हैं। दीपिका और रणवीर की शादी भी डेस्टिनेशन वेडिंग थी। इनकी शादी में भी दोनों के बेहद करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

दोनों ने ही अपनी शादी में दोस्तों और रिश्तेदारों को फोटोज लेने की मनाही रखी गई थी। ऐसे में फैंस अपने चहेते स्टार्स की शादी की एक झलक के लिए भी बेहद बेताब रहे थे। फैंस को इस कपल की पहली तस्वीर उस वक्त मिली, जब दोनों शादी के बाद मुंबई वापस आ रहे थे। दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट पर शटरबग के लिए पोज दिया था। इस दौरान जहां दीपिका ने लाल दुपट्टे के साथ प्यारा सूट पहना था, तो वहीं रणवीर ने कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहनी थी। यहां शादी का ग्लो दीपिका के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।  

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Priyanka Chopra Nick Jonas

बॉलीवुड की एक शादी ऐसी भी रही जिसका इंतजार बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक में रहा।  बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से 2018 में शादी रचाई थी। राजस्थान में दोनों ने बड़े ही शाही अंदाज में शादी की थी। ऐसे में अपने फैंस के लिए दोनों की पहली झलक सामने आई थी। जहां प्रियंका ने फूलों की कढ़ाई वाली हरी सब्यसाची साड़ी पहनी थी। गले में मंगलसूत्र, हाथ में शादी का चूड़ा और माथे पर सिंदूर में लगाया हुआ था। प्रियंका का यह ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को लुभा गया था।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

Katrina Kaif Vicky Kaushal

अब बारी आती है बॉलीवुड की सबसे नई जोड़ी की। जी हां, हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध हैं। कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। शादी के बाद दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर निकलते स्पॉट किया गया। कैटरीना मांग में सिंदूर लगाए, हाथों में चूड़ियां पहने चंदेरी सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment