इंडियन आइडल के मंच पर आए दिन देखने को मिल रहा है कि आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की लव स्टोरी की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। शो में देखने को मिलता रहता है कि आदित्य नेहा से अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हालांकि नेहा कक्कड़ की ओर से कोई खास रिस्पांस देखने को नहीं मिलता है।
लेकिन फरवरी महीने की शुरुआत में ही एक चौंकाने वाला सीन देखने को मिला था। हम बात कर रहे हैं उस समय की जब नेहा कक्कड़ और आदित्य के घर वाले इंडियन आयडल के मंच पर आकर दोनों की शादी, पक्की कर के गए थे। उस दिन यह ऐलान किया गया था कि नेहा-आदित्य की शादी 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन वाले दिन होगी। अब देखते ही देखते 14 तारीख को आने में सिर्फ 3 दिन बाकी है।

अब ऐसे में फैंस को इन दोनों स्टार्स की शादी को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट में हैं। मंच पर आदित्य का नेहा से शादी करने का इरादा इतना स्ट्रांग नजर आ रहा है कि जैसे वह सच में नेहा से शादी करना चाहते हों।
लेकिन इस बीच उदित नारायण ने इस शादी के सच को लेकर खुलासा कर दिया है। दरअसल कुछ दिन पहले उदित इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचकर नेहा को अपनी बहू बनाने की बात कही थी, लेकिन अब उनके नए बयान ने आदित्य और नेहा के फैन्स का दिल तोड़ दिया है।

अपने बेटे आदित्य नारायण की शादी की हो रही चर्चा पर उदित नारायण ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा है कि मुझे लगता है कि नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी की अफवाह टीआरपी के लिए उड़ाई गई है, इस शो की नेहा जज है और मेरा बेटा एंकर है।
सिंगर उदित नारायण ने कहा कि आदित्य हमारा एकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। उदित नारायण ने आगे कहा कि अगर कुछ दिनों में आदित्य की शादी हो रही होती तो वह अपने माता-पिता को सूचित करता। अगर शादी की अफवाह सच होती है तो हम दुनिया के सबसे खुशनसीब मां-बाप होंगे। लेकिन आदित्य ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है।

उन्होंने कहा कि मुझे नेहा बहुत पसंद है। वो बहुत अच्छी लड़की है। हम नेहा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार करना पसंद करेंगे। उदित ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि ये अफवाह सही हो जाए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो हमसे ज्यादा खुशी और किसी को नहीं होगी।
यह भी पढ़िए-
वैलेंटाइन स्पेशल: अपनी ड्रेस से इम्प्रेस करें अपने ‘LOVE पार्टनर’ को
