अपनी डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से सबके दिलों पर कब्ज़ा करने वाली माधुरी दीक्षित का हर कोई दीवाना है। माधुरी दीक्षित को देखकर यह कहना मुश्किल है कि, वो 53 साल की हो गई हैं। ऐसा लगता है कि, उनकी खूबसूरती दिन पर दिन और बढ़ती जा रही है। ऐसी ही उनके खूबसूरत लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई है। हर लुक में माधुरी दीक्षित एक अलग ही अंदाज में दिख रही है।

शर्ट और स्कर्ट के कॉम्बो में बिखेरा जलवा

सिल्क की सफेद शर्ट और स्कर्ट के कॉम्बो में उनका लुक काबिलेतारीफ है। शर्ट और स्कर्ट के साथ उन्होंने एक खूबसूरत सा हार भी कैरी किया है जिससे उनके लुक में चार चाँद लग गए। वहीं उनकी नजाकत नए उम्र की हीरोइनों को मात दे रही है। माधुरी ने बोहेमियन लुक को फॉलो करते हुए इस बार डांस शो के लिए गुलाबी रंग की स्कर्ट कैरी किया है। जिस पर पारसी गारा एंब्रायडरी की गई है। जिसे वो सफेद रंग की सिल्क की शर्ट ब्लाउज के साथ मैच करते दिखीं। माधुरी ने इस सिल्क की प्लेन शर्ट को बटन डाउन स्टाइल के साथ कलरफुल बनाने के लिए ग्रीन रंग के स्टोन का नेकलेस पहना है।

मेकअप पर फोकस किया जाए तो माधुरी ने मेसी कर्ली हेयर डू के साथ मॉव कलर की लिपस्टिक और स्मोकी आईज वाला लुक कैरी किया है जो की बेहद आकर्षक लग रहा है।

माधुरी का मनमोहक अंदाज

यह पहली बार नहीं है जब माधुरी ने अपने स्टाइल से जलवा बिखेरा है। 90 के दशक से लेकर अभी के दौर में भी माधुरी काफी सुर्खियों में बनी रहती है। वे हर बार अपनी खूबसूरत स्टाइल और मननोहक अंदाज सबका दिल जीत लेती है। माधुरी को बॉलीवुड में कदम रखे करीब 36 साल पूरे हो चुके है। इन 36 सालों में उन्होंने कई यादगार फिल्में दी है। माधुरी कई लोगों की डांस मॉडल भी है माधुरी के डांस के और एक्सप्रेशन के पूरी दुनिया में दीवाने मिलेंगे। यादगार फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई न भूले जाने वाले गाने भी दिए है। जिन्हे सुन कर आज भी हमारे पैर थिरकने लगते है।

बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थी

माधुरी दीक्षित के पिता का नाम शंकर दीक्षित और माता का नाम स्नेह लता दीक्षित था। माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वह अभिनेत्री बन गयी। माधुरी ने बॉलीवुड में एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के कलाकार अपना आदर्श मानते है। उनके लाजवाब डांस और एक्टिंग का ऐसा जादू था की माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी।

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com