विद्या ने बनाए अपने फेवरेट मोदक
बेहतरीन एक्टर विद्या बालन अपने काम के बल पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अब लॉकडाउन के दौरान हर कोई कुछ-न-कुछ ट्राई कर रहा है। ऐसे में विद्या बालन ने कुकिंग करनी शुरू की और पहली ही कोशिश में विद्या ने अपने फेवरेट मोदक बनाए। विद्या बालन ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो मोदक बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान विद्या ने बताया कि यह मेरी पहली कोशिश है तो शेप थोड़ा इधर-उधर हुआ है।
विद्या के मोदक बनाने का तरीका काफी कुछ गुझिया बनाने के तरीके जैसा लग रहा था, लेकिन उन्होंने जिस उत्साह से मोदक बनाये, उनकी तारीफ बनती है। वहीं विद्या का कहना भी है कि उनको कुकिंग का शौक नहीं है। हालांकि बीते कुछ दिनों से वो कुकिंग कर रही हैं और यह उन्हें काफी मजेदार लग रहा है। विद्या कुकिंग के बारे में कहती हैं की कुकिंग को हमेशा ही घरेलू होने की निशानी माना है, लेकिन लॉकडाउन में एकदम नई खोज बन कर मेरे सामने आई। अभिनेत्री विद्या बालन जिन्होंने दर्शकों को हमेशा आश्चर्यचकित किया है, इस लॉकडाउन के दौरान भी वे अपनी कुकिंग से लोगों को वाकई हैरान कर रही है। बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ किचन में नई रेसिपीज बनाने की कोशिश करना वाकई दिलचस्प है।
मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुकिंग स्किल्स की झलक
इस लॉकडाउन के दौरान कई मशहूर हस्तियों को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खाना बनाते और तस्वीरें पोस्ट करते देखा है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा इस समय का भरपूर इस्तेमाल कर रही हैं और घर के काम करने के साथ ही अपनी सेहत पर भी वह काफी फोकस कर रही हैं, ऐसे में मलाइका को उनकी कुकिंग स्किल्स भी दिखाते देखा गया और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुकिंग स्किल्स की झलक दिखाई है। लॉकडाउन में घर पर बैठी मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें उन्हें बेसन के लड्डू बनाते देखा जा सकता है, जिसे उनके फैन काफी पसंद कर रहे हैं और उनसे इंप्रेस भी दिख रहे हैं। इन लड्डुओं की तस्वीर भी मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मलाइका ने इससे पहले भी कुकिंग का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मालाबारी वेज स्टू बनाती दिखाई दी थीं।

बेकर कंगना किचन में वाइट बटर और चीज फ्रॉस्टिंग के साथ कपकेक बनाते हुए
कंगना रनौत लॉकडाउन पीरियड को अपनी फैमिली के साथ मनाली में एन्जॉय कर रही हैं। खाली समय को कंगना ने कभी वर्कआउट करके तो कभी घर के कामों को करके कुछ यूं बिताया कि उनके फैन्स भी उन्हें फॉलो करने लगे। कंगना की टीम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी कुछ तस्वीरें पोस्ट की। उन तस्वीरों में वो कपकेक्स बनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान कंगना एक तस्वीर में बिना किसी मेकअप के चेक वाली शर्ट पहनकर केक की प्रिपरेशन करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी टीम ने लिखा, आवश्यकता आविष्कार की जननी है।

कटरीना कैफ कुकिंग की तैयारी में
एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी सोशल मीडिया पर नजर आईं और उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने घर की किचन में किसी रेसिपी को कुक करने की तैयारी करती दिखीं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने सिर्फ मंगलवार लिखा। कटरीना ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वे पनीर जैसी किसी चीज को बारीक-बारीक टुकड़ों में काटती दिखीं

एक बाउल सलाद है काजल अग्रवाल की सुंदरता का राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की फैन फॉलोविंग केवल सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। तमिल और तेलगू फिल्म इंडस्ट्री में भी काजल अग्रवाल की फिल्मों के कम दीवाने नहीं हैं। 35 वर्ष की उम्र के इस पड़ाव पर भी वह काफी सुंदर और फिट नजर आती हैं। इसका राज है उनकी अच्छी फूड हैबिट्स। काजल अग्रवाल के इंस्टाग्राम पेज पर उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनसे साफ जाहिर होता है कि काजल अग्रवाल अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। काजल अपनी डाइट के बारे में कई बार बता चुकी हैं कि वो खाने से पहले एक बाउल सलाद जरूर खाती हैं। वो डेली खाने से पहले एक बाउल में खीरा, मूली, गाजर, पनीर और बीममेम डालकर सब मिक्स करके खाती हैं। ये सलाद उन्हें अच्छा भी लगता है और उनकी सेहत के लिए भी सलाद काफी फायदेमंद है। वैसे आपको ये भी बता दें कि काजल अग्रवाल का निकनेम काजू है। अब तक 40 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी ये एक्ट्रेस मुम्बई से ही हैं जो अभी भी अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती हैं। हालांकि काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम किया है, लेकिन इनकी दो ही फिल्मों से इन्हें बॉलीवुड में जबरदस्त कामयाबी मिली है

लॉकडाउन डायरी सोशल मीडिया पर जूही चावला ने खोले सेहत के कई राज
लॉकडाउन के टाइम पीरियड में जब सभी फिल्मी हस्तियां कुछ-न-कुछ बनाने में मसरूफ हैं। तभी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जूही ने किचन की मदद से सीधे और स्वस्थ बाल पाने का तरीका साझा किया। उन्होंने लिखा, मेरा नया प्रयोग! रोज सुबह मेथी के बीज…! मैं घने बाल पाने के लिए तैयार हूं। पूर्व ब्यूटी क्वीन अक्सर अपने स्टारडम का इस्तेमाल पर्यावरण की रक्षा और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक अच्छी धरती बनाने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए करती रहती हैं। यहां तक कि जूही ने अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के उस पोस्ट को दर्शाया जहां उन्होंने महंगे व्यक्तिगत सौंदर्य उत्पादों को त्याग कर रसोई घर में उपलब्ध ऑर्गेनिक चीजों को अपनाने की बात कही।

बता दें कि लॉकडाउन के इस समय में जूही से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से हेयर टिप्स साझा किए थे। यह सेलेब्स इन दिनों कुछ-ना-कुछ मजेदार काम करते फैन्स का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
