The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
फिल्मी जगत का ऑरा अब बहुत बड़ा हो चुका है देश-विदेश के लोग अब इससे जुडऩा चाहते हैं और ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह इंडस्ट्री ऐसी है जिसमें घुसते ही फेम तो मिलती ही है लेकिन साथ ही ऐशो-आराम और लग्जरी लाइफ भी हो जाती है। और भला ऐसी लाइफ कौन नहीं जीना चाहेगा? लेकिन आज के समय में इस ग्लैमरस वल्र्ड में एंट्री लेना बेहद मुश्किल हो चुका है।
लेकिन कहते हैं न अगर कुछ कर दिखाने का जज़्बा हो तो हमें कोई नहीं रोक सकता। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसी अभिनेत्रियां है, जिन्होंने यही सोचा और अपने सपने को सच करने बॉलीवुड में आ पहुंची। चलिए जानते हैं, ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड बिना किसी गॉडफादर/ मदर के अपनी पहचान बनाई है।
कंगना रनौत
बात अगर उन सेलिब्रिटिज की हो रही है, जिन्होंने खुद के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाया है तो सबसे पहले नाम आता है वन एंड ओनली एक्ट्रेस कंगना रनौत का। कंगना रनौत बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने दम पर कामयाबी हासिल की और दुनिया भर में पहचानी जाने लगीं। कंगना ने अपने बलबूते पर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और जैसे कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में कंगना टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उनकी इनकम भी काफी अच्छी खासी है।
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं, जिनकी अधिकतर फिल्में वुमंस के राइट्स पर आधारित होती है। तापसी ने अपने करियर की शुरुआत में पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग में भी कदम रखा। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मी जगत में अपना संघर्ष शुरू किया और देखते-देखते उनको फिल्में मिलना शुरू हुईं, जिनमें हमेशा से तापसी का दमदार रोल देखने को मिला है। आज के समय में तापसी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेस में होती हैं।
दीपिका पादुकोण
आज के समय में दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था, जब वह मुंबई आईं तो उन्होंने एक मॉडलिंग असाइनमेंट किया, जिसके वाद उन्हें सिंगर हिमेश रेशमिया के गाने में कास्ट किया गया। इसके बाद से ही दीपिका के फिल्मी करियर का संघर्ष शुरू हुआ और उन्होंने मेहनत कर के दुनिया भर में अपना नाम बनाया। दीपिका ने अपने हुनर से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई हुई है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और उनके परिवारवालों का इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने टैलेंट के बलबूते पर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया। शुरुआत में अनुष्का को खूब रिजेक्शनस मिले थे। लेकिन अनुष्का ने हार नहीं मानी और उन्होंने यश राज फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए ऑडिशन दिया तो और उन्हें वहां सलेक्ट कर लिया गया। इस फिल्म से उनका बॉलीवुड में डेब्यू हुआ और उनके अपोजिट में सुपरस्टार शाहरुख खान थे। अनुष्का को इस फिल्म में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज के समय में वह एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस दोनों हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल एक्ट्रेस हैं। प्रियंका का फिल्मी सफर तब शुरू हुआ जब उन्होंने 2000 में’मिस वर्ल्ड’का क्राउन अपने नाम किया था। यह खिताब जीतने के बाद से प्रियंका को बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे जिसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री में शुरू कर दी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका अपने टैलेंट की वजह से हॉलीवुड में भी फिल्में कर रही हैं और वह पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने कम फिल्में करने के बाद भी अच्छी पहचान बना ली है लेकिन बता दें उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। भूमि ने यह मुकाम हासिल करने के लिए कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों में आने से पहले वह यश राज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की सहायक हुआ करती थीं। ऐसे में उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशंस दिए और वह पास हो गईं। बता दें भूमि के परिवार में भी कोई फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं था। यानी भूमि आज जो कुछ भी है वह खुद के बलबूते पर है।