बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अभी हाल ही में कटरीना ने सेट से अपनी फोटोज शेयर की, जिनमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। 
कटरीना का दुल्हन अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है और भला आए भी क्यों न कटरीना लग ही इतनी क्यूट औऱ खूबसूरत रही हैं। फोटोज में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दुल्हन बनकर अपने को वर्कर के साथ बैठी हुई हैं। 
कटरीना ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। उन्होंने सिर से दुपट्टा ले रखा है, गहनों और दुल्हन के मेकअप में सजी-धजी बैठीं कटरीना कुछ लोगों के साथ बैठ कर ताश खेलती नजर आ रही हैं। 
कैटरीना ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘Shenanigans के सेट पर’। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कटरीना किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। यानी उनकी फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है।