बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की ब्यूटी की तारीफ में हम क्या ही कह सकते हैं क्योंकि हम सब जानते हैं कि वह बॉलीवुड कि खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है। ऐसे में जब वह इंडियन अटायर में नजर आती हैं तो फैंस तो उन पर अपना दिल हार ही जाते हैं। 
तो अगर आप भी कटरीना कैफ के फैन हैं और उनको इंडियन आउटफिट में देखना चाहते हैं। तो आपको बता दें अभी हाल ही में कटरीना ने अपनी कुछ तस्वीरें इस अंदाज में शेयर की हैं, जिन्हें देख आपकों उन पर फिदा होने से कोई नहीं रोक सकता। जी हां, दरअसल अभी हाल ही में कटरीना ने अपनी कुछ फ्लोरल लहंगे में तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
कटरीना का यह फ्लोरल अंदाज देख उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपना दिल हार चुके हैं।
कटरीना का यह खूबसूरत लहंगा मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची की कलेक्शन में से है।
बता दें कटरीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की प्रमोशन में लगी हुई हैं, जिसके चलते उन्होंने यह लुक अपनाया था।
कटरीना का यह गॉर्जियस अंदाज आपको कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाला है।
यह भी पढ़िए-