इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले एक्ट्रेस करीना कपूर ने अकाउंट बनाया है और उनके आते ही लगातार पोस्ट्स की बोछार हो रही है। अब ऐसे में हाल ही में करीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जो कि फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं। 
करीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं और उनके हाथ में गाजर का हलवा नजर आ रहा है। गाजर का हलवा खाने की खुशी करीना कपूर के चेहरे पर साफ झलक रही है।
पहली तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, ‘डेजर्ट पेट में नहीं, बल्कि दिल में जाता है।’ तस्वीर में करीना के हाथ में गाजर का हलवा देखा जा सकता है।
करीना की यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं उनका यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। 
बता दें करीना ने हाल ही में एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे सैफ अली खान के साथ फ्री टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram

Looks like he is ‘booked’ for the week… While I Instagram 🤷🏻‍♀️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, लगता है कि ये एक हफ्ते के लिए बुक हो गए हैं वही मैं इंस्टाग्राम चला रही हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में इमरान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं। 
यह भी पढ़िए-