जनवरी 2023 में रिलीज़ होंगी ये फिल्में, अभी से कर लें प्लानिंग: January Movies 2023
January Movies 2023

January 2023 Movie Releases: जनवरी में थिएटर में रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में

शाहरूख खान पठान में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे। आइए इस लेख में जानते हैं और कौन-कौन सी फिल्में जो 2023 के जनवरी में रिलीज़ होने वाली हैं।

January Movies 2023: बीता हुआ साल बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा और इसमें कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों का दबदबा रहा। इस साल बॉलीवुड से काफी उम्मीदें हैं। वहीं इस साल हिंदी फिल्म उद्योग के पास शाहरूख खान की एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। इस साल आगे देखने के लिए स्क्रीन पर बहुत-सी जोड़ियां भी हैं, जहां तब्बू अर्जुन कपूर के साथ फिल्म कुत्ते में नज़र आएंगी। वहीं शाहरूख खान पठान में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे। आइए इस लेख में जानते हैं और कौन-कौन सी फिल्में जो 2023 के जनवरी में रिलीज़ होने वाली हैं।

January Movies 2023: कुत्ते, 13 जनवरी

अर्जुन कपूर और तब्बू की मल्टीस्टारर कुत्ते साल 2023 की पहली बड़ी फिल्म हैं। यह डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह,राधिका मदान,कुमुद मिश्रा,कोंकणा सेनशर्मा और शार्दुल भारद्वाज नज़र आएंगे। ये फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में सभी स्टार्स पैसों से भरी एक वैन को लूटने की कोशिश करेंगे।

लकड़बग्घा, 13 जनवरी

लकड़बग्घा 13 जनवरी को सिनेमाघरों में फिल्म कुत्ते के साथ रिलीज हो रही है। इस फिल्म को 28 वें कोलकता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इस फिल्म में रिद्धि डोगरा,अशुमन झा और मिलिंद सोमन नज़र आएंगे। यह फिल्म कोलकता की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है,जहां जानवरों का अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा था। वहीं फिल्म विश्लेषक तरूण आदर्श ने कहा की विक्टर मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट लकड़बग्घा जानवरों के अवैध व्यापार के बारे में यह भारत की पहली फिल्म होगी।

मिशन मजून, 20 जनवरी

मिशन मजनू इन दिनों सुर्खियों में बनी हुआ है। इस फिल्म को शांतनु बाग्ची ने डायरेक्ट किया है। यह 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी अंडरकवर भारतीय जासूस के इर्द – गिर्द घूमती है,जो 1970 के दशक में पाकिस्तान में एक गुप्त परमाणु हथियार का पर्दाफाश करने के लिए मिशन पर जाता है।

पठान, 25 जनवरी

पठान तीन कारणों से इस साल काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म से शाहरूख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। दूसरा इस फिल्म में शाहरूख खान एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। तीसरा वॉर(2019) फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक्शन और स्टंट से भरपूर है,जिसके कारण दर्शको को ये फिल्म देखने में काफी मजा आने वाला है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं इस फिल्म में शाहरूख और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी नज़र आएंगे।

तेहरान, 26 जनवरी

इस साल जॉन अब्रहाम एक नहीं बल्कि दो- दो फिल्मों में डबल धमाल करने जा रहे हैं। पठान के बाद जॉन अब्रहाम फिल्म तेहरान में दिखाई देंगे। इस फिल्म में जॉन मानुषी छिल्लर के साथ देखे जाएंगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है,जो रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान हुई थी। वहीं ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फरवरी में रिलीज़ होगी।