बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने रविवार को लैक्मे फैशन वीक रैंप पर अपने जलवे दिखाए. जाह्नवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक साथ वॉक करते हुए नजर आए। जाह्नवी कपूर ने फिशकट लहंगा पहना, जिसमें हाथ से बहुत सुंदर वर्क किया गया है। इसमें शानदार कट दाना, टिकी वर्क और ब्लैक कढ़ाई है। इसमें क्रिस्टल का भी मिश्रण है। वहीं आदित्य रॉय कपूर ने ऑल ब्लैक लुक चुना। उन्होंने पैंट और शर्ट के साथ क्रिस्टल वाला अचकन पहना था। देखिए वीडियो
