अभी हाल ही में इस बात का ऐलान किया गया है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एशिया की मोस्ट इनस्पाइरिंग वूमन के खिताब से नवाजा जाएगा यानी एक ऐसी महिला जो अन्य लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक महिला है।
हालांकि इस अवॉर्ड से लोगों को खूब निराशा हुई, और उन्होंने इस बात का विरोध करना शुरु कर दिया है। लोगों का कहना है कि आलिया भट्ट के अलावा भारत में कई ऐसी महिलाएं हैं जो इस अवॉर्ड की हकदार हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने विचार रख रहे हैं और कह रहे है- ‘एथलीट हीमा दास ने एक महीने में पांच गोल्ड जीते थे। वहीं पीवी सिंधु बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। रितु करीधल चंद्रयान 2 की मिशन डायरेक्टर हैं। मगर फिर भी आलिया, जो कि नेपोटिज़्म का प्रोडक्ट हैं, एशिया की मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन बन जाती हैं।’
बता दें कि रितु करीधल को रॉकेट वुमन ऑफ़ इंडिया कहा जाता है। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स का कहना है कि आलिया को यह अवार्ड नहीं देना चाहिए। साथ ही इस फैशले पर भी बेहद निंदा भी की जा रही है।
इतना ही नहीं आलिया भट्ट को लेकर खूब मीम भी बनाए जा रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।


