बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा को तो आप सभी लोग काफी अच्छे से जानते होंगे। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लव स्टोरी के चलते छाए रहते हैं। वही उनके फोटोस और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसे में हर कोई उनकी इस आलीशान लाइफ के बारे में जानना चाहता है। आज हम आपको जेनेलिया और रितेश की इस आलीशान लाइफ के साथ उनके आलीशान बंगले के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है –

आपको बता दें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी छोटी सी फैमिली के साथ जुहू में रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो काफी ज्यादा क्यूट है। अब अगर बात करें उनकी पहली मुलाकात की तो रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की पहली मुलाकात हैदराबाद में शूट हो रही फिल्म “तुझे मेरी कसम” के शूट के दौरान हुई थी। तभी से इनकी लव स्टोरी आज तक बरक़रार है। हर कोई इनकी लव स्टोरी से वाकिफ है।

लेकिन आपको बता दे, रितेश देशमुख के पिता राजनेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसलिए पहली मुलाकात में जेनेलिया को लगा था कि रितेश भी नेता ही होंगे मगर जब वह रितेश से मिली तब उन्हें पता चला कि रितेश एक एक्टर है और उन्हें परिवार के प्रति ज्यादा लगाव है। इससे वह काफी ज्यादा इम्प्रेस हुई और उसके बाद से ही इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। इनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प रही। इन दोनों ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया और उसके बाद शादी के लिए राजी हुए। इनकी शादी 2 फरवरी 2012 में हुई।

अब वह मुंबई के जुहू स्थित अपने आलीशान बंगले में अपने बच्चो के साथ रहते हैं। उनका बंगला देखने में किसी महल से कम नहीं है। आज की तारीख में उनके पास हर वो चीज़ है जो एक आम इंसान के पास नहीं होती है। हर कोई इनकी लाइफस्टाइल को अपनाना चाहता है। आज हम आपको रितेश दशमुख और जेनेलिया के घर की कुछ तस्वीरें दिखने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है केसा है रितेश और जेनेलिया का आलीशान घर।

ऐसा है उनका आलीशान घर –

जेनेलिया और रितेश आए दिन अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। उन तस्वीरों में उनका घर पूरा दीखता है। आपको बता दे, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का घर बहुत ही शानदार है। जुहू इलाके में देशमुख फैमिली का  घर देखने में किसी महल से कम नहीं है। उनके घर का मेन डोर सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव है और बहुत ही बड़ा है। साथ ही उनके घर का मेन डोर सफेद रंग की लकड़ी से बना हुआ है, जो एक कूल लुक देता है। इस पर नक्काशी भी की हुई है।

 वहीं अब घर के अंदर की बात करें तो उनके घर के लिविंग एरिया में बनी सीढ़ियों के ऊपर उनके पिता की तस्वीर लगी हुई है। यह तस्वीर काफी ज्यादा बड़ी और सुंदर है। वही उनके घर का फर्नीचर पूरा सफेद रंग से बना हुआ है। उनके घर में सफेद रंग के बड़े-बड़े सोफे और दूसरा इंटीरियर का सामान भी है जो देखने में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है।

आपको बता दें, जेनेलिया और रितेश के घर में एक बड़ा सा गार्डन भी है। जिसमें वह परिवार के साथ कॉफी और चाय का मजा लेते हैं। उनके घर में एक बड़ा सा बुक शोकेस भी है जिसमें काफी सारी बुक्स रखी हुई है। इन सब के अलावा इस घर में जिम भी है साथ ही ऐसी और भी कई सुविधाएं हैं जो आम घर में नहीं होती है। जिम में वर्कआउट करते हुए जेनेलिया और रितेश आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीँ उनके घर में एक भव्य मंदिर भी है जहां पर कई सारे भगवानों की मूर्तियां रखी हुई है।

जैसा की आप सभी को पता है जेनेलिया और रितेश के 2 बच्चे है जिनका नाम है रियान और राहिल। इनकी शादी को 7 साल हो चुके हैं। हालांकि अब जेनेलिया ने बॉलीवुड से दुरी बना रखी है लेकिन उसके बावजूद भी वह आए दिन कही  न कही स्पॉट किए जाते है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। जेनेलिया अपना सबसे ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताती है। मां बनाने के बाद उनकी पूरी लाइफ चेंज हो गई है। वह अपनी छोटी सी फैमिली में काफी ज्यादा खुश है। जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे राहिल के साथ एक फोटो शेयर करती रहती हैं। जेनेलिया और रितेश के दोनों बच्चे लाइमलाइट से हमेशा दूर रहते हैं।