‘हाउसफुल 4’ का ट्रेलर 3 मिनट, 36 सेकेंड का है। इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जैसा की फिल्म के पोस्टर्स रिलीज करते वक्त बताया गया था, फिल्म की कहानी 600 साल पहले और आज के जमाने यानी 2019 की दिखाई जाएगी।

ट्रेलर में दिखाया गया कि ये सभी स्टार्स का पुनर्जनम है। इन स्टार्स के अलावा फिल्म में ‘भल्लादेव’ यानी राणा दग्गुबति और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। जो फिल्म में और चार चांद लगाएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। ‘हाउसफुल 4’ दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर ट्रेलर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।