Bigg Boss 13 से पंजाबी मॉडल और सिंगर हिमांशी खुराना भले ही शो से बाहर हो चुकी हो। लेकिन अभी भी वह चर्चा में बनी हुई हैं और सुर्खियों में बने रहने की वजह है उनके और असीम रियाज की लव स्टोरी।
जब तक हिमांशी शो में थी तब दक देखने को मिला था कि कैसे रियास उनसे प्यार करने लगे थे। यहां तक की उन्होंने हिमांशी को प्रपोज तक कर दिया था। हालांकि उस समय हिमांशी ने उनके इस प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया था। क्योंकि उनकी सगाई पंजाबी के एक सुपरस्टार सिंगर से सगाई हो चुकी थी और वह जल्द ही शादी भी करने वाली थीं।

लेकिन अब जो हिमांशी को लेकर खबर सामने आ रही है वह काफी चौंकाने वाली है। क्योंकि पता चला है कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से ब्रेकअप कर लिया है और वो असीम रियाज का बिग बॉस के घर से बाहर आने का इंतजार कर रही हैं।
बीते एपिसोड में ये बात मालूम पड़ने के बाद सभी घरवाले असीम रियाज को हिमांशी के नाम से चिढ़ाने लगे। वहीं असीम ने कहा- मैं बाहर जाकर हिमांशी से अपने दिल की बात बयां करना चाहता था। मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। मुझे नहीं पता था हिमांशी और मेरी बात इतनी जल्दी बन जाएगी।
हालांकि हिमांशी के ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो तब ही पता चलेगा जब वह खुद इस बात का खुलासा करेंगी।
