Friday Movie Release: इस साल सिनेमाघरों में भले ही बॉलीवुड की बहुत कम फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। कभी फिल्मों पर बॉयकॉट का असर हुआ तो कभी बॉयकॉट के बावजूद भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया। साल के कुछ आखिरी हफ्तों में बॉलीवुड की फिल्में सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच पाएंगी या नहीं ये तो हर हफ्ते की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। हालांकि इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में शायद दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हो सकें। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।
दृश्यम 2 Video
अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता की ‘दृश्यम ’ का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था। इस सस्पेंस थ्रिलर के सेकंड पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शकों में एक बार फिर से इसके लिए उत्सुकता बढ़ गई है। ‘दृश्यम’ के पहले पार्ट में विजय सलगांवकर यानि अजय देवगन पर मर्डर के केस को बंद कर दिया गया था। फिल्म के दूसरे पार्ट में फिर से उस केस की कार्यवाही शुरू होते दिखाया गया है। विजय और उसका परिवार हर समय इस डर में जीते हैं कि कहीं सच सामने न आ जाए। अक्षय खन्ना जो कि इस केस की छानबीन करते हैं। चोर ,पोलीस के इस खेल में ‘दृश्यम 2’ दर्शकों के लिए रोमांच और रहस्य से भरी कहानी है। यह फिल्म 18 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मिस्टर मम्मी Video
मां बनने के एक्सपीरियंस को एक औरत ही समझ सकती है। लेकिन इस फिल्म में कुछ अलग ही देखने को मिलने वाला है। ‘मिस्टर मम्मी’ में रितेश देशमुख और जेनेलिया ने एक लम्बे अर्से के बाद साथ में काम किया है। इस कॉमेडी ड्रामा की कहानी सबकी सोच से परे है। इस फिल्म में रितेश मां या पिता क्या कहें समझना मुश्किल है बस ये जान लें कि वे प्रेग्नेंट हो जाते हैं। कोई पुरूष भला कैसे प्रेगनेंट हो सकता है, यही सवाल जेनेलिया भी फिल्म में डॉक्टर से पूछती हैं जिसका जवाब डाक्टर के पास भी नहीं है। फिल्म में कॉमेडी और रितेश और जेनेलिया की केमेस्ट्री दर्शकों को कितना भाती है इसका फैसला 18 नवम्बर फिल्म की रिलीज के बाद होगा। फिलहाल हम सभी जानते हैं कि इस कपल की रील्स दर्शकों को बहुत भाती हैं। तो बड़े पर्दे पर इनकी जोड़ी को देखने के लिए दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है।
साउथ की फिल्में

आजकल साउथ की फिल्में का भी दर्शकों को इंतजार रहता है। ऐसे में साउथ की कुछ फिल्में जो रिलीज होने वाली हैं हम उनके बारे में आपको बता दें। इस हफ्ते तेलुगू में ‘गालोडू’ , ‘प्ले’ ,’सीतारामपुरमलो ओकाप्रेमजंता’, ‘मसूदा’, ‘अलिपिरिकी अलंता दोरम लो’ रिलीज हो रही हैं। तमिल में रिलीज होने वाली फिल्में हैं कालागा थलाइवान और युगी । वहीं कन्नड़ में अब्बारा, पुतागालु, खसगी रिलीज हो रही हैं। अदृश्यम, 1744 व्हाइट आल्टो, विवाह वाहनम, अवारता, मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली फिल्में हैं।


