मनीष पॉल एक बेहतरीन टीवी एंकर/होस्ट हैं उन्हें उनकी बेहतरीन टीवी होस्टिंग के लिए जी-सीने अवार्ड से नवाजा भी जा चुका है। मनीष पॉल इन दिनों मशहूर रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में दिल्ली आये मनीष पॉल ने गृहलक्ष्मी के लिए बातचीत की नेहा डोगरा से-
1- आप खुद एक अच्छे होस्ट हैं लेकिन आपकी नजर में आपके अलावा कौन बेस्ट होस्ट है?
ईमानदारी से बोलू तो मुझे बच्चन साहब और शाहरुख सर बहुत पसंद है। जब ये दोनों लोग जब स्टेज पर होते हैं और जिस तरह यह कमांड करते हैं वह मुझे बहुत पसंद आता है।
2- ‘सारेगामा’ के कंटेस्टेंट्स में से कोई ऐसा बच्चा है,जो आपका फेवरेट बन गया हो?
– देखिए यह बहुत जल्दी हैं क्योंकि अभी शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी तो मेरे सभी बच्चे फेवरेट है। लेकिन जैसे-जैसे इनकी गायकी बाहर आने लगेगी फिर जाकर शायद मैं यह चुन पाऊंगा कि कौन सा बच्चा मेरा फेवरेट है, लेकिन फिलहाल मेरे सभी बच्चे फेवरेट।
3- होस्ट से जज कब बन रहे हैं आप?
पता नहीं, यह तो मैं चैनल्स पर छोड़ता हूं। अभी तो मैं होस्टिंग को बहुत एंजॉय कर रहा हूं। वैसे भी मुझसे एक जगह काफी देर तक बैठा ही नहीं जाता है। मैं बड़ा ही रेस्टलेस आदमी हूं और ऐसे में अगर मुझे जज बना दिया तो मैं तो परेशान हो जाऊंगा और थोड़ी ही देर में बोलने लगूंगा कि कुछ करवाओ यार।
4- होस्टिंग के अलावा आप अभी और क्या कर रहे हैं?
देखिए, अभी कुछ फिल्मों की शूटिंग चल रही हैं। अभी हाल ही में मैंने एक फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है, जिसका नाम ‘विजय नगर’ है। यह फिल्म जिस डायरेक्टर ने डायरेक्ट की है उनकी यह पहली फिल्म है और यह फिल्म थ्रिलर है। इस फिल्म में मैं बिल्कुल अलग रोल में नजर आने वाला हूं क्योंकि हमेशा मुझे हसीं मज़ाक करते हुए ही देखा गया है लेकिन इसमें कुछ अलग देखने को मिलेगा। बाकिऔर बहुत सी कई फिल्में हैं, जिनकी बात चल रही हैं और सब अच्छा रहा तो इस साल ही खुशखबरी मिल सकती है।
5- आजकल देखा जाता है कि अवॉर्ड शोज़ में बॉलीवुड स्टार्स को ही होस्ट बना दिया जाता है और जो होस्ट हैं वो व्यूअर बनकर बैठे होते हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है?
मैं तो बहुत खुश हूं, मुझे तो कोई प्रॉब्लम ही नहीं है इसमें ।मैं तो कह रहा हूं कि यह सारे स्टार्स होस्टिंग करें और इनकी सारी फिल्में मैं कर लेता हूं।
6- आप दिल्ली से हैं तो दिल्ली के बारे में कुछ बताइए?
दिल्ली से मुंबई गए मुझे 15 साल हो चुके हैं और मैं दिल्ली को बहुत मिस करता हूं, मुझे दिल्ली का खाना बहुत याद आता है और यहां का आस-पड़ोस बहुत याद करता हूं क्योंकि मुंबई में सब बहुत बिजी हैं।
7- जब आप दिल्ली में रहते थे तो ऐसी कौन सी जगह हैं,जहां आप सबसे ज्यादा जाते थे?
मैं साउथ एक्सटेंशन और दिल्ली हाट बहुत जाता था और वहां पर जा कर मोमोज और फ्रूट वियर बहुत खाता/पीता था।
8- इन दिनों आप बच्चों वाला शो होस्ट कर रहे हैं जब आप बच्चे थे तो किस तरह के बच्चे थे?
मैं बहुत मस्तीखोर था लेकिन मेरी मस्ती ने कभी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मैंने स्कूल में बहुत मस्ती की है।
9- आप कितने फैमिली मैन हैं?
मैं बहुत फैमिली मैन हूं जब मैं अपनी फैमिली के साथ होता हूं तो मैं किसी के साथ नहीं होता हूं मेरा फोन साइलेंट पर होता है मैं घर जाते ही कोई कॉल्स अटेंड नहीं करता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि मैं काफी समय घर वालों के साथ स्पेंड करूं।
10- आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं, जिनके साथ आप फिल्मों में एक्टिंग और रोमांस करना चाहते हैं?
माधुरी दीक्षित और कटरीना कैफ!
11- आप फ्री टाइम में क्या करना पसंद करते हैं?
वैसे तो खाली समय मिल नहीं पता, पर जब भी मिलता है तो मैं किताबे पढ़ना पसंद करता हूं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पैंड करता हूं।
