दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कप्ल की लिस्ट में शुमार है। दोनों की अक्सर सोशल मीडिया पर प्यारी-प्यारी तस्वीरें भी खूब वायरल होती रहती हैं। बता दें दीपिका-रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी।
अब दीपिका-रणवीर अपनी पहली एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए पहले तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे थे।
इसके बाद अब शुक्रवार सुबह यह कपल अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचा।
इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर दीपिका ने मरून कलर का सूट पहना था और मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। दीपिका का यह लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। वहीं रणवीर सिंह ने इस मौके पर कुर्ता पायजामा वियर किया था। यह दोनों ही काफी शानदार लग रहे थे।
View this post on Instagram
दोनों के फैशन सेंस की बात करें तो यह दोनों ही फैशनिस्ता है। अक्सर देखा गया है कि दीपिका की शानदार लुक को फैंस हमेशा पसंद करते हैं वहीं रणवीर की बात करें तो वो भी अपने अनोखे अंदाज और ड्रेसिंग सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि रणवीर का फैशन सेंस जरा या तो हम कह लें बहुत ही ज्यादा हट कर हैं। तभी तो फैंस को वह बेहद पसंद हैं।
लेकिन बात करें दोनों की एनिवर्सरी लुक की तो वह काफी खूबसूरत था। तो अगर आपकी भी पहली एनिवर्सरी आ रही है और आप स्पेशल दिखना चाहते हैं तो दीपिका-रणवीर के जैसा कुछ ट्राई कर सकते हैं।
