शायद ही कोई ऐसा हो जिसे सुंदर दिखना पसंद ना हो, सुंदर दिखने के लिए केवल मेकअप करना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए हमे हमारे कपड़ों, स्टाइल, हमारी ज्वैलरी, और भी कई चीजों का ध्यान रखना जरुरी होता है। इन दिनों इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पोल्की नेकपीस काफी ट्रेंडिंग है।

पोल्की नेकपीस दिखने में जितना स्टाइलिश है उतना ही क्लासी भी। इसे पहनने के बाद आपको गले में दूसरी किसी औैर एसेसरी को पहनने की जरुरत ही नहीं होगी। इसे आप चाहे तो साड़ी के साथ कैरी कर सकती है या फिर लहंगा चुन्नी के साथ भी यह नेकपीस आपकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। यही नहीं कई बाॅलीवुड एक्ट्रेस भी इसे काफी पसंद कर रही हैै।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अक्सर फैशन के मामलों में लड़कियों की आइडल मानी जाती है। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को वे जिस लुक में देखती है वह भी कोशिश करती है कि उन्हें भी उस लुक को ट्राय करने का मौका मिले। वैसे तो अब तक कई बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने पोल्की नेकपीस पहना है लेकिन आज जिन एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बता रहे हैं उनके पोल्की नेकपीस को कैरी करने के स्टाइल को देखने के बाद आप भी इसे ट्राय करे बिना नहीं रह पाएंगे।

करीना कपूर

आज भी स्टाइलिंग में करीना कपूर को कोई मात नहीं दे सकता है। ऐसे में पोल्की नेकपीस में करीना और भी ज्यादा स्टाइलिस नजर आ रही है। इसमें करीना ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई सीक्वेंस साड़ी पहनी है। जिसके साथ करीना ने इस पोल्की नेकपीस को कैरी किया हुआ है। इसमें करीना ने लेयर्ड पोल्की नेकपीस के साथ लाइट मेकअप भी किया है।
 
जान्हवी कपूर

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर जो कि अब बाॅलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर चुकी है। जान्हवी ने भी अपने कई ड्रेसेस के साथ पोल्की नेकपीस पहना है। इस लुक में भी जान्हवी ने रेड कलर की साड़ी के साथ पोल्की चोकर नेकपीस को कैरी किया है। इसके साथ ही हाईनेक स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।

कियारा आडवाणी

कबीर सिंह मूवी के बाद से ही कियारा आडवाणी के लुक्स को काफी सराहा जा रहा है। इस लुक में कियारा ने लाइट पिंक व स्काई ब्लू कलर के फ्लोरल पैटर्न के सीक्वेंस स्टाइल लहंगे के साथ थ्री लेयर पोल्की स्टाइल नेकपीस को पहना है। इसके अलावा कियारा ने इसमें बैंगल्स को भी कैरी किया है।

सोनम कपूर

फैशन आइकन के टाइटल से पहचानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने कई लुक्स में पोल्की नेकपीस को कैरी किया है। यही नहीं अपने जीवन के सबसे खास पलों के दौरान भी सोनम ने पोल्की नेकपीस को मिस नहीं किया। सोनम ने अपनी शादी के संगीत फंक्शन में भी पोल्की नेकपीस पहना था। इस लुक में सोनम ने हैवी पोल्की चोकर पहना था। इसके अलावा सोनम ने इसमें अपना मेकअप लाइट और नेचुरल ही रखा था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। इस लुक में प्रियंका का ये व्हॉइट चोकर नेकलेस किसी भी लहंगे सूट या फिर इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ खूबसूरत लगने के साथ स्टाइलिश लुक देने के लिए भी काफी है।

यह भी पढ़े। 

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com