bhagyashree brskfast to dinner plan

 बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया तो सभी को याद होगी ही, इस फिल्म को भला कौन भूल सकता है। अगर यह फिल्म आज भी टीवी पर आ रही होती है तो सब देखने बैठ जाते हैं। इस फिल्म की स्टोरी है ही इतनी रोमांटिक कि हम भी प्रेम और सुमन के प्यार जैसी लव स्टोरी में खो जाते हैं। आपको बता दें इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया था। वही सुमन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस थी भाग्यश्री। आज हम आपको भाग्यश्री की फिटनेस का सीक्रेट बताने जा रहे हैं।

 दरअसल, भाग्यश्री ने फैंस की वाहवाही इस फिल्म से खूब लूटी। साथ ही इस फिल्म के बाद ही कई अवार्ड उन्होंने अपने नाम भी किए। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। फिल्म मैंने प्यार किया भाग्यश्री के करियर की पहली और आखरी सुपरहिट फिल्म में से एक थी। हालांकि भाग्यश्री ने ग्लैमरस की दुनिया छोड़ हिमालय दसानी के साथ शादी कर ली और उसके बाद ही उन्होंने फिल्मों को भी अलविदा कह दिया। भलाई भाग्यश्री आज फिल्मों से दूर हो लेकिन उसके बावजूद भी वह सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहती है। उसका सिर्फ और सिर्फ एक ही कारण है उनकी फिटनेस।

bhagyashree brskfast to dinner plan
सेलिब्रिटी डाइट प्लान - बॉडी और वेट मेंटेन करने के दही के साथ ब्राउन रईस कहती हैं। भाग्यश्री 4

 आपको बता दें सोशल मीडिया पर आज भी भाग्यश्री की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह अक्सर अपने फिटनेस के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं साथ ही भाग्यश्री के फिटनेस फंडे भी अपनाते हैं। भले ही भाग्यश्री 50 साल की हो लेकिन वह आज भी 30 साल की लगती है। हर कोई उनकी फिटनेस का राज जानना चाहता है, इसलिए आज हम आपको भाग्यश्री के फिटनेस का राज और उनकी डाइट प्लान बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।

ये है एक्ट्रेस भाग्यश्री का फिटनेस फंडा –

एक्सरसाइज प्लान –

bhagyashree brskfast to dinner plan
सेलिब्रिटी डाइट प्लान - बॉडी और वेट मेंटेन करने के दही के साथ ब्राउन रईस कहती हैं। भाग्यश्री 5

भाग्यश्री रोजाना एक्सरसाइज करती है वह एक्सरसाइज करने में बिल्कुल भी भूल नहीं करती है। वह रोजाना कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, बैलेंस ट्रेनिंग, प्लाइओमेट्रिक्स ,स्पीड एजीलिटी, कोर ट्रेनिंग करती है। इसी के साथ ही वह योग प्लेट्स, स्पोर्ट्स कंडीशनिंग, मार्शल आर्ट, डांस, पावर लिफ्टिंग भी करती है। यह सब करना उन्हें बेहद पसंद है। बस यही वजह है कि आज वह इतनी फिट है और आज भी वह 50 की उम्र में भी 30 साल की लड़की जैसी दिखती है।

डाइट प्लान –

भाग्यश्री रोजाना सुबह नाश्ता जरूर करती है। क्योंकि वह कहती है कि मेरे लिए नाश्ता बहुत जरुरी है। उनका नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होता है। वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीती है। एक दिन में वह कम से कम 5 से 6 लिटिर पानी पीती है। साथ ही वह लंच में हरी सब्जियां, दाल, अधिक मात्रा में दही और ब्राउन राइस लेना ज्यादा पसंद करती है। लेकिन सबसे अच्छीं बात ये है कि वह डिनर में भी यही सब चीज़े खाती है। बीएस थोड़ा सा इसका तरीका बदल जाता है। दरअसल, उन्हें तला गला खाना पसंद नहीं है। वह सिंपल खाना खाना पसंद करती है।

 भाग्यश्री डिनर में सूप जरूर पीती है। वहीं वह शाम के समय कॉफ़ी पीना पसंद करती है। साथ ही वह चीज और क्रीम क्रैकर्स, टोस्ट या भेल वगैरह स्नैक्स के तौर पर लेती है। इन सब के आलावा भाग्यश्री को  हॉट चॉकलेट ब्राउनी, आइसक्रीम, जलेबी और सभी तरह की चीज़ें बहुत ज्यादा पसंद है। इसलिए वह इन्हे भी खाना पसंद करती है। लेकिन उसके बाद वह अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान देती है। वह वर्कआउट के बाद आंवला जूस जरूर लेती है।

यह भी पढ़े

वर्कआउट को करती हूं भरपूर एन्जॉव दिशा पटानी