इस साल कई बॉलीवुड के सितारों को भी विवादों का सामना करना पड़ा। रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट से लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच भाषा को लेकर विवाद काफी चर्चा में रहा। वहीं साल 2022 में जैकलीन फर्नांडीज भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के विवाद में घिरी रही।
Bollywood News 2022: कुछ ही दिनों में साल 2022 खत्म होने वाला है। यह साल बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा।कुछ बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही,वहीं कुछ फिल्मों को बॉयकॉट भी किया गया। सिर्फ फिल्में ही नहीं, इस साल कई बॉलीवुड के सितारों को भी विवादों का सामना करना पड़ा। रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट से लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच भाषा को लेकर विवाद काफी चर्चा में रहा। वहीं साल 2022 में जैकलीन फर्नांडीज भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के विवाद में घिरी रही। इसके अलावा कई फिल्मी उद्योगपति भी विभिन्न विवादों के चलते चर्चा में रहें।
Bollywood News 2022: रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट
रणवीर सिंह अपने कपड़ों को लेकर काफी चर्चाओं में रहते है। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता है। इस साल कई बॉलीवुड एक्टर अपने न्यूड फोटो शूट के चलते विवादों में रहे। रणवीर ने भी एक मैगजिन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट को लेकर मुंबई के एक एनजीओ संस्थापक ने उनके ऊपर केस तक कर दिया था।
सुष्मिता सेन और ललित मोदी का अफेयर

साल 2022 ललित मोदी और सुष्मिता सेन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल,ललित ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी पर्सनल फोटो सोशल मिडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अपने अफेयर का एलान किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोर्ल किया गया। साथ ही उन्होंने जल्द ही शादी करने का ऐलान भी किया था।
लाल सिंह चड्ढा का बायकॉट
इस साल आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी विवादों में घिरी रही। इस फिल्म को लोगों ने अंग्रेजी की नकल बताया। आमिर खान की फिल्म को इतना बायकॉट किया गया कि इसका हैशटैग #BoycottLaalSinghChaddha ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्रोलिंग के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।
एक्ट्रेसेस का मैटरनिटी फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु हो या फिर सोनम कपूर ने इस साल प्रेगनेंसी के दौरान रिवीलिंग फोटोशूट कराने की वजह से काफी कंट्रोवर्सी में रही। उन्हें इस फोटोशूट के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेसेस के इस फोटोशूट को पश्चिमी देशों की नकल बताया।
कंट्रोवर्सी क्वीन बनीं उर्फी जावेद
एक्ट्रेस उर्फी भी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर काफी विवाटों में बनी रहती है। उन्हें कई बार टॉपलैस फोटोशूट के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। इतना ही नहीं उर्फी बार-बार अपने फैशन सेंस के कारण ट्रोल होती रही है।
अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हिंदी भाषा को लेकर झगड़ा

साल 2022 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और साउथ के एक्ट्रर किच्चा सुदीप राष्ट्रीय भाषा को लेकर विवादों में रहें।दरअसल,सुदीप ने अजय देवगन को कहा की आप फिल्मों को सिर्फ हिंदी में ही डब क्यों करते है। इस विवाद को लेकर दोनों एक्ट्रर में ट्विटर पर ट्रोल होते नजर आए।
दीपिका पादुकोण का बेशरम रंग
इस साल 2022 के आखिर में दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान की फिल्म पठान के पहले गाने बेशर्म रंग से दोनों को ट्रोल किया गया। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई हैं। इस रंग से कई लोगों ने आपत्ति जताई है। वहीं कई लोगों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
