हैलोवीन यूं तो विदेश में मनाया जाता है लेकिन अब भारतीय भी इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने लगे हैं। तो ऐसे में बॉलीवुड के सितारें कैसे पिछे रहें? जी हां, बॉलीवुड के कई सितारों ने हैलोवीन लुक अपनाया और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की। इनमें सनी लियोनी से लेकर स्वरा भास्कर तक शामिल हैं। जिनका हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
सबने वेस्टर्न कॉस्ट्यूम को ही चूज किया। लेकिन एक ऐसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस थी जिन्होंने हैलोवीन लुक में देसी तड़का लगा कर सबको इम्प्रेस किया। यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टाइलिश क्वीन ‘सोनम कपूर’ है। 
सोनम ने अनारकली का भेष चुना तो वहीं अपने पति ‘आनंद अहूजा’ को सलीम बना दिया। आइए इस बॉलीवुड सेलेब्स की खास हैलोवीन लुक की एक झलक दिखातें है। 
View this post on Instagram

Pyaar kiya to darna kya ? @anandahuja #bhaaneHalloween @bhaane #salimanarkali

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

सोनम ने अनारकली की तरह रेड वेलवेट टोपी भी पहनी हुई थी। रेड जैकेट और आसमानी अनारकली में सोनम बहुत खूबसूरत लग रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने हेयरस्टाइल से वो टेढ़ी जुल्फ भी निकाली है। 
View this post on Instagram

Pyaar kiya to darna kya… #BhaaneHalloween #bhaane #mughleazam #anarkali

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

वहीं बिपाशा बासु और करण ग्रोवर ‘मैन इन ब्लैक’ के किरदार लुक में नजर आए। दोनों को यूं देख उनके फैंस खूब इंप्रेस है।
सनी लियोनी ने ‘फ्रीडा काहलो’ का लुक चुना वहीं उनके हस्बैंड का लुक काफी यूनिक नजर आ रहा है। इन दोनों के लुक को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और काफी तारीफ भी।

View this post on Instagram

Happy Halloween gouls and goblins!! Love Frida and Sid!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

स्वरा भास्कर भी ‘फ्रीडा काहलो’ लुक में नजर आई।