करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं शादी के फंक्शन्स भी शुरू हो चुके है। जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है।
अरमान जल्द ही अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से पहले सभी रस्में धूमधाम से की जा रही हैं। शनिवार को मेहंदी सेरेमनी हुआ जिसके बाद रविवार को कपूर खानदान ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। इस समारोह में परिवार के करीबी और दोस्त शामिल हुए।
संगीत सेरेमनी में अरमान और अनीसा डांस करते दिखे। इस दौरान की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं करीश्मा कपूर भी इन फंक्शन में काफी हाईलाइट हो रही हैं। उनका फैशन का जलवा यहां देखने को मिल रहा है। साथ ही करीना कपूर भी शादी के इन फंक्शन्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी संगीत सेरेमनी में हिस्सा लिया। कियारा यहां इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर का ड्रेस कैरी किया था। देखिए कुछ और तस्वीरें-
View this post on InstagramLove our Indian traditions 💛🌟🙏🏼 #mehendi #familywedding #familyfestivities

यह भी पढ़िए-
