बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की फैशनेवल एक्ट्रेसेस में से एक है। अपने यूनिक क्लासी लुक की वजह से वह आए दिन चर्चा में भी बनी रहती हैं। आलिया को फैंस ट्रेडिशनल लुक और वेस्टर्न लुक दोनों में खूब पसंद करते हैं। ऐसे में हाल ही में आलिया एक खास लुक में नजर आई है। 
जिसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिस पर फैंस के बहुत सारे कमैंट्स आए है या यूं कह लीजिए उनके फैंस ने उनके इस लुक पर तारीफों के पुल बांध दिए है। चलिए आपको आलिया के इस लुक के बारें में डिटेल में बताते और दिखाते हैं। 
आलिया ने मल्टी-कलर्ड ब्लेजर और रेड बेल्ल-बॉटम पैन्ट्स वियर की है। ब्लेजर के निचे आलिया ने ब्लैक ब्रा-लेट वियर की है। जिसमें काफी क्लासी और फॉर्मल लुक आ रहा है।
वहीं अगर आलिया के मेकओवर की बात करें तो आलिया ने हमेशा की तरह काफी कम मेकअप किया है। जिसमें उनकी नेचुरल ब्यूटि नजर आ रही है।
अब देखिए उनकी एक और मल्टी कलर ड्रेस। जो कि काफी यूनिक और कैजुअल लुक की है। इस तरह की ड्रेसेस को हम किसी कैजुअल पार्टी में भी पहन सकते हैं।
आलिया ने अपने कलर फुल लुक को पुरी तरह फोलो किया है और इसके साथ परपल कलर का हैंड बैग कैरी किया है।