‘बिग बॉस 13’ में इन दिनों पारस छाबड़ा और महिरा शर्मा के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। शो में देखा गया है कि दोनों कभी एक-दूसरे को लेकर इस बात पर राज़ी हो जाते हैं कि उन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो चुका है, वहीं कई दफा यह भी बोलता देखा गया है कि ‘हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’।  
लेकिन खास बात तो यह कि इन दिनों यह दोनों एक ही बेड शेयर कर रहे हैं। जिसके चलते सात जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में देखा गया कि माहिरा शर्मा की गर्दन पर सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ ऐसा देख लिया जिसके बाद माहिरा शरमा गईं।
शो में दिखाया गया है कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे होते हैं। माहिरा पारस के बगल में जैसे ही आकर बैठती हैं तो सिद्धार्थ कुछ देखते हैं। इसके बाद वह माहिरा को अपने पास बुलाते हैं और बाल हटाकर गर्दन के पास कुछ निशान पाते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ माहिरा से कहते हैं कि ‘ये लव बाइट है क्या?’
सिद्धार्थ की बात सुन माहिरा कहती हैं ‘नहीं’। इसके बाद माहिरा गर्दन के निशान को पारस और शेफाली को दिखाती है। शेफाली कहती हैं- ‘ये दो सौ प्रतिशत लव बाइट है।’ इस पर माहिरा कहती हैं- ‘मुझे एलर्जी है।’ जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- ‘दिखा दे कैमरा पर जा।’ पारस कहते हैं- ‘अब इसकी अम्मी इसे मारेगी।’
जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- ‘अब सानिया (माहिरा की मां) तुम खुद समझदार हो। इस उम्र में ऐसी एलर्जी बहुत होती रहती है। हम लोगों को तो बॉल भी लग जाती थी। यहां पर।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।