Bholaa Movie Update: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म भोला का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। इस टीजर को लोगों ने काफी पसंद भी किया। इससे कुछ दिन पहले ही फिल्म का मोशन पोस्टर भी लॉन्च किया गया था। फिल्म भोला अजय देवगन की होम प्रोडक्शन की फिल्म है। जिसे एक्टर अजय देवगन ने डायरेक्ट भी किया है। बीते सप्ताह में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दृश्यम ने पहले दिन ही अच्छी कमाई की, ऐसे में अब बतौर निर्देशक और प्रोड्यूसर अजय देवगन को फिल्म “भोला” से कितना मुनाफा मिलता है ये आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
भोला मूवी 2 टीज़रVideo
भोला मूवी पोस्टर

हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में ‘भोला मूवी’ का पोस्टर शेयर किया है जिसमे उनका एंग्री लुक नजर आ रहा है। पोस्टर लोगो को बहुत पसंद आ रहा है। अब देखना होगा की मूवी दर्शको के दिल में कितनी जगह बना पाएगी।
तब्बू ने दिखाया अपना पुलिस अंदाज़
हाल ही में तब्बू ने अपने भोला मूवी के लुक्स शेयर किये है, जिसमे वो पुलिस के रोल में नज़र आ रही है. इससे पहले भी अजय और तब्बू ने साथ में कई फिल्मे करी है, जिसमे दर्शको को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई है। अब देखना होगा की इसमें मूवी में तब्बू अजय देवगन का साथ देती है या उनके खिलाफ लड़ती है।
Bholaa Movie Update: भोला के टीजर में अजय दिखे डिफरेंट लुक में
अजय देवगन ने शेयर किया मूवी की एक छोटी सी झलक
फिल्म भोला के टीजर में एक्टर अजय देवगन एक नए रूप में दिख रहे हैं। जिसमें उन्होंने माथे पर भस्म लगा रखा है और हांथों में श्रीमद्भगवद्गीता ले रखी है। फिल्म का पहला लुक काफी अच्छा लग रहा है। टीजर की शुरुआत एक आश्रम के साथ होती है। टीजर में लखनऊ का एक आश्रम दिखाया गया है। एक अनाथ लड़की जो उस आश्रम में रहती है। आश्रम में उस लड़की से कोई मिलने आने वाला है। मिलने आने वाला इंसान कौन है इसके बारे में कोई भी नहीं जानता है। बच्ची खुद भी सोच में पड़ी हुई है कि उसका दुनिया में जब कोई भी नहीं है तो भला उससे मिलने कौन आने वाला है। लोग उससे सवाल पूछ रहे हैं कि वो कौन है जो मिलने आने वाला है? ऐसे में फिल्म के सीन में एक सस्पेन्स क्रिएट होता है। इससे पता चलता है कि फिल्म एक सस्पेन्स ड्रामा पर आधरित हो सकती है। फिल्म भोला सन 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म बाप और बेटी के बीच के प्यार और रिश्ते की कहानी है।
2023 में भोला सिनेमाघरों में पहुंचेगी
फिल्म भोला का मोशन पोस्टर और टीजर तो रिलीज किया जा चुका है। लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में 2023 में पहुंचेगी। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 2023 के मार्च महीने में रिलीज हो सकती है। अजय देवगन के पिछले रिकॉर्ड देखे तो तान्हाजी उनकी ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म दृश्यम 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।