दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा अपनी फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए तो जानी ही जाती हैं लेकिन वह अपने स्वैगी से भी लोगों के बीच मशहूर हैं।  
रेखा अपनी सुनहरी कांजीवरम साड़ियों से लेकर अपने लंबे बालों तक अपने सभी लुक के लिए ग्लैमर की दुनिया में मशहूर है। उनके स्टाइल को कॉपी करना काफी मुश्किल है क्योंकि उनका अंदाज ही कुछ अलग है। लेकिन हम उनके स्टाइल को देखकर कुछ टिप्स जरूर ले सकते हैं।
1. आखों पर लैशेज
रेखा के लुक की एक सिग्नेचर स्टाइल है कि वो आंखों में अक्सर लैशेज लगाती हैं। जो कि उनकी आंखों को और भी खूबसूरत बनाते हैं। आखें हमारे चहरे की खूबसूरत का अहम हिस्सा होती है, इसलिए अगर आपको भी अपनी आखों को खास दिखाना है तो आप भी एक्ट्रेस रेखा कि तरह लैशेज लगाएं।
2. देसी ब्यूटी को बढ़ावा देते हुए लगाएं बालों में गजरा
रेखा की यह तस्वीर इस बात का प्रमाण है कि बालों में गजरा बेहद खूबसूरत लगता है। जो कि आपकी खूबसूरती में भी चार-चांद लगा देता है। ऐसे में अगर आप बालों में गजरा लगाएंगी तो आपको काफी आकर्षक लुक मिलेगा।
3. ट्रेंड आते हैं और जाते हैं, लाल लिपस्टिक सदा सेक्सीबहार
रेखा को अक्सर आपने लाल रंग की लिपस्टिक लगाए हुए ही देखा होगा। क्योंकि रेड कलर की लिपस्टिक सदा बहार है और हमेशा खूब जंचती हैं। तो आप भी सेक्सी लुक चाहती हैं तो आप भी रेखा की तरह रेड लिपस्टिक लगाइए।
4.सफेद आंखों की मस्तियां है खास  
काले काजल की जगह अगर आप आंखों पर सफेद रंग का लाइनर लगाएंगी तो आपकी आंखों को एक अलग ही लुक मिलेगा। रेखा भी अक्सर अपनी आंखों पर सफेद लाइनर लगाया करती हैं।
5.चमकती त्वचा मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा है  
खूबसूरत दिखने के लिए हमारी त्वचा में निखार होना काफी जरूरी होता है और रेखा इस ब्यूटी में टॉप हैं। इस उम्र में भी उनकी स्किन काफी ग्लोइंग है ऐसे में अगर आपको भी हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा चाहिए तो हेल्दी खाना खाएं और खुश रहें।
6.गोल्डन लुक 
रेखा को उनके गोल्डन लुक के लिए जाना जाता है। वह अपनी साड़ी से लेकर मेकअप तक अक्सर गोल्डन लुक में रखती हैं। तो आप भी रेखा की तरह गोल्डन लुक इस आने वाली दिवाली में अपना सकती हैं।