बिग बॉस 13 में असीम और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है। हिमांशी के शो में एंट्री लेते ही असीम ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था, वहीं हिमांशी ने भी उन्हें ‘हां’ कर दिया है। ऐसे में यह सब देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोनों को शो में साथ देखने भी फैंस के लिए काफी एंटरटेनिंग साबित हो रहा है।
बिग बॉस के घर में इन दोनों की जोड़ी को सबसे ज्यादा क्यूट माना जा रहा है। वहीं इस क्यूट जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। लेकिन इस बीच इनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख सब हैरान और सोचने पर मजबूर है कि यह कब हुआ?
दरअसल असीम और हिमांशी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह दोनों दूल्हा-दुल्हन के लुक में मंडप पर बेठे हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन जानना यह है कि आखिर दूल्हा-दुल्हन वाली यह तस्वीर सच्ची है या झूठी। जानने से पहले देखिए फोटो-

बता दें यह तस्वीर झूठी है जिसे किसी ने इंटरनेट पर फोटोशोप कर के अपलोड किया है। यानी यह फोटो है तो किसी और की लेकिन इसमें चेहरा असीम और हिमांशी का लगा दिया है। वहीं पीछे एडिट के कमाल से रश्मी देसाई को भी खड़ा कर दिया है।
यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे लव वर्ड्स असीम-हिमांशी के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए-
