The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
सलमान खान जितना प्यार अपने घरवालों से करते हैं उतना ही वे अपने पेट्स से भी करते हैं। सलमान खान के पास दो डॉग्स हैं, जिनके नाम हैं- सेंट और मोगली। आपने अक्सर सलमान के साथ इनकी तस्वीरें भी देखी ही होगी। सलमान अक्सर अपना खाली समय अपने पेट्स के साथ ही बिताते हैं। अपने पेट्स के प्रति सलमान का प्यार किसी से नहीं छुपा है। इससे पहले भी सलमान ने कई डॉग्स को अपना प्यार दिया है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भी पेट्स को प्यार करने की रेस में काफी आगे हैं। यही नहीं प्रियंका के पति निक जोनस भी उनके डॉग्स को उतना ही प्यार करते हैं। प्रियंका अपने पेट्स को अपने बच्चों की तरह ही पालती और प्यार करती हैं। इतना ही नहीं वह अपने डॉग्स को अपने साथ अक्सर बाहर भी लेकर जाती रहती हैं। प्रियंका के पास तीन डॉग्स हैं, जिनमें से एक उन्होंने निक को गिफ्ट के तौर पर दिया था। प्रियंका अपने डॉग्स के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनका पेट्स के साथ लगाव लोगों को भी काफी पसंद आता है।
अनुष्का शर्मा
हाल ही में मां बनी अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चे के आने से पहले ही अपने डॉग को एक मां की तरह पाला हैै। अनुष्का और उनके अपने पति विराट अक्सर अपना खाली समय अपने डॉग्स के साथ बिताते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी अनुष्का ने अपने डॉग के साथ कई तस्वीरें शेयर की हुई हैं, जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। अनुष्का अपने डॉग को डूड कह कर पुकारती है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट जितनी खूबसूरत हैं उनकी पालतू बिल्लियां भी उतनी ही सुंदर हैं। आलिया के पास दो पालतू बिल्लियां हैं, जिनमें से एक का नाम उन्होंने एडवर्ड और दूसरी का नाम जुनिपर रखा है। सोशल मीडिया पर अक्सर आलिया को अपनी पालतू बिल्लियों के साथ फोटोज शेयर करते हुए देखा गया है। आलिया अपनी पालतू बिल्लियों को अपने परिवार की ही तरह प्यार देती हैं।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपने परिवार से जितना प्यार करती हैं उतना ही वह अपने डॉग से भी करती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी श्रद्धा अपने डॉग के साथ अक्सर पोज करती दिखाई देती हैं। श्रद्धा ने अपने डॉग का नाम शायलो रखा हुआ है। श्रद्धा अपने डॉग को अक्सर स्ट्रेस-बूस्टर भी कहा करती हैं। यही नहीं अपने डॉग के साथ फोटोज शेयर करते हुए वह उसे अलग-अलग उपनामों से भी बुलाया करती हैं। कभी उसे छोटे महाराज तो कभी कुछ और। इतना ही नहीं श्रद्धा अपने डॉग का आभार भी मानती हैं। एक बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने डॉग के लिए लिखती हैं कि शायलो तुम्हारा हमारे जीवन में आने और इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अपने डॉग को सिर्फ अपने परिवार का हिस्सा ही नहीं बल्कि अपने योगा का पार्टनर भी मानती हैं। अपने डॉग के साथ मलाड्डइका अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज तो पोस्ट करती ही है साथ अपने डॉग की तारीफ भी करती हैं। यही नहीं मलाइका अपने बेटे अरहान और अपने डॉग को एक सा ही प्यार करती है।
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी अपने पेट्स को लेकर काफी सजग रहती हैं। अपने पेट्स के साथ अनन्या ने सोशल मीडिया पर काफी फोटोज शेयर किए हुए हैं। अपने पेट्स एस्ट्रो और फज को अपने बच्चों के तरह ही प्यार करती है। भले ही वे अभी तक मां नहीं बनी हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर जितनी खुद एक्टिव हैं उतनी ही वह अपने पेट्स को भी रखती हैं। वे आए दिन अपने पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
अपने परिवार की लाड़ली बेटी सोनाक्षी को अपने डॉग पर सबसे ज्यादा लाड़ और प्यार आता है। यही वजह है कि वह हमेशा यह बताने से नहीं कतराती कि वे अपने डॉग के कितने करीब है। सोनाक्षी अपने डॉग को अपने साथ ना सिर्फ बाहर लेकर जाती है बल्कि अपने डॉग से वह सारी बातेें भी शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और उनके डॉग की तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं।
दिशा पटानी
दिशा पटानी को जितना उनके अलग अंदाज के लिए पसंद किया जाता है, उतना ही उन्हें अपने पालतू जानवर से प्यार करने के लिए भी। दिशा के पास सिर्फ डॉग ही नहीं बल्कि बिल्ली भी है। यही नहीं दिशा ने अपने पेट्स के साथ अपनी फोटोज शेयर करने के लिए इंस्टा पर एक अलग पेज भी बनाया हुआ है। दिशा के इस पेज को उनके फैंस काफी प्यार और स्पोर्ट भी करते हैं।