कोरोना वायरस की वजह से देशभर में गंभीर माहौल बना हुआ है, जिसके चलते पूरे भारत में लोकडाउन कर दिया है यानी लोगों का घर से बाहर आना बिल्कुल बंद कर दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके बहुत से लोग ऐसे हैं जो सरकार द्वारा निकाले गए इस ऑर्डर को नहीं मान रहे हैं और घर से बाहर घूम रहे हैं।
अब ऐसे में लोगों की यह लापरवाही देखते हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार का फूट कर बाहर आ गया है। अक्षय ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ऐसे लोगों पर बेहद गुस्सा जताया है। वीडियो शुरू होने से पहले कहा यहां तक की यह भी कहा कि कोई गलत शब्द मुंह से बाहर आ जाए, तो माफ करना। आप भी देखिए वीडियो-
बता दें यह पहली वीडियो नहीं है जिसमें अक्षय ने कोरोना वायरस के चलते लोगों से घर में रहने की अपील की है इससे पहले भी वह वीडियो शेयर कर लोगों से अपील कर चुके हैं। हालांकि सर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं, जिन्होंने वीडियो शेयर कर लोगों से घरों में रहने की अपील की है। 

यह भी पढ़िए- 

Coronavirus: रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी खतरनाक तस्वीर, बताया सेल्फ आइसोलेशन से निकल कर ऐसा होगा हाल उनका

लंदन से भारत लौट कर आईं सोनम कपूर, रह रही हैं आइसोलेशन में