Aishwarya Rai
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 19 नवंबर 1994 को ऐश्वर्या ने भारत का नाम ऊंचा करते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 
ऐश्वर्या भारत की दूसरे नंबर की भारतीय सुंदरी थी जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी जब उनकी उम्र 21 साल थी। इनके अलावा वर्ल्ड प्रतियोगिता में 86 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया था। 
लेकिन जीत हासिल हुई तो वो थी हमारी देश की होनहार ऐश्वर्या राय। लेकिन क्या आपको मालूम है कि प्रतियोगिता के दौरान जब ऐश्वर्या से क्या सवाल पूछा था? और उन्होंने उस सवाल का जवाब कितनी खूबसूरती से दिया था? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। 
Aishwarya Rai
इस सवाल का जवाब देकर बनी थी ऐश्वर्या राय Miss World! 4
ऐश्वर्या से सवाल पूछा गया था- “अगर आप आज विश्व सुंदरी का खिताब जीत जाएं तो क्या करेंगी और 1994 की मिस वर्ल्ड में क्या खूबियां होनी चाहिए?”
ऐश्वर्या से पूछा गया था कि एक मिस वर्ल्ड में क्या गुण होने चाहिए। इस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने जवाब देते हुए कहा, ‘अभी हमने जितनी भी मिस वर्ल्ड देखी हैं, उन सभी में दया भाव था। उनमें सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही दया नहीं थी बल्कि उनके लिए भी थी, जिसके पास कुछ नहीं है। हमने ऐसे लोगों को देखा है जो इंसान के बनाए बैरियर- राष्ट्रीयता और रंग से आगे देख सकते हैं। हमें उनसे भी बढ़कर देखने की जरूरत है तभी एक असली मिस वर्ल्ड उभरेगी. एक सच्चा इंसान।’
Aishwarya Rai
इस सवाल का जवाब देकर बनी थी ऐश्वर्या राय Miss World! 5
यह जवाब सुनते ही उनको मिस वर्ल्ड का क्राउन पहनाया गया और सन् 1994 की मिल वर्ल्ड करार किया गया। ऐश्वर्या आज के समय में दुनिया भर में जानी जाती हैं और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।