1994 की मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर सुर्खियों का विषय बनी रहती है। ऐश्वर्या ने आज दुनिया के हर कोने से लोकप्रियता हासिल की है और भारत के अलावा भी कई देशों में उनके फैन्स है। वहीं ऐश्वर्या काफी समय से बॉलीवुड और मूवीज से दूर थी जिसके बाद अब वो जल्द ही वापसी करने जा रही है। जी हां, और साथ ही आपको बता दें कि, ऐश्वर्या की मूवी का पहला पोस्टर भी रिलीज़ हो गया है। इस पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद से ही ऐश्वर्या के फैन्स काफी एक्सइटेड नजर आ रहे है।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से है। वहीं ऐश्वर्या की अगली मूवी का बजट सुन कर आप चौक जाएंगे। जिसके चलते आज हम इस पोस्ट के जरिए आपको ऐश्वर्या की अगली मूवी की हर छोटी अपडेट बताएँगे। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है लाखों लोग उन्हें फॉलो करते है वहीं ऐश ने हाल ही में अपने फैन्स को अपनी इस मूवी के पोस्टर रिलीज़ होने की खबर दी थी। जिसके बाद से ही उनके फैन्स  के बीच एक उत्साह की लहर उठ गई है। सभी बेसब्री से उनकी इस मूवी का इंतजार कर रहे है।

 

ऐश्वर्या की अगली मूवी

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी अगली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। बता दें कि, ऐश्वर्या राय के सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया और उसके बाद से ही फैन्स बहुत एक्सइटेड है। ऐश्वर्या की आगामी मूवी के इस पोस्टर को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। गौरतलब है कि, ऐश्वर्या राय आखिरी बार ‘फन्ने खां’ फिल्म में 2018 में नजर आई थीं। जिसके बाद अब ऐश्वर्या इस मूवी से री-एंट्री कर रही है। बता दें कि, ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का नाम ‘पोन्निईन सेलवन (Ponniyin Selvan)’ है जो एक ऐतिहासिक ड्रामा है।

‘पोन्निईन सेलवन’

ऐश्वर्या राय बच्चन की अगली फिल्म ‘पोन्निईन सेलवन’ को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं। दरअसल यह फिल्म मणिरत्नम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। बता दें कि, इस फिल्म पर मणिरत्नम काफी लंबे समय से काम कर रहे थे जिसके बाद अब उनका यह प्रोजेक्ट कम्प्लीट होने जा रहा है। वहीं इस मूवी का बजट की बात की जाए तो इसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। साथ ही इसके बजट की वजह से ही यह फिल्म तमिल की सबसे महंगी फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है। आपको बता दें कि, यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसका पहला पार्ट 2022 में आएगा। साथ ही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा विक्रम, कार्ती, जयम रवि, तृषा कृष्णन और मोहन बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

 

सामने आया मूवी का पहला पोस्टर

ऐश्वर्या राय बच्चनने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्वर्णिम युग जिंदा होने जा रहा है। मणिरत्नम की पोन्निईन सेलवन।’ इस पोस्ट के कमेंट में एक फैन ने लिखा है, ‘बहुत ही बेसब्री से इंतजार।’

 

यह भी पढ़े। 
बारिश के पानी से होती है खुजली, क्या करूं?  
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com