यूं तो शादी के लिए स्वयंवर रखना एक पुरानी परंपरा बन कर रही गई है। आपने पुराने किस्सों में सुना ही होगा कि राजा और रानी शादी के लिए स्वयंवर रखा करते थे लेकिन अब बड़े से बड़ा महाराजा भी इस परंपरा को नहीं दोहराता है। स्वयंवर असल जिंदगी में तो अब कोई भी नहीं करता है लेकिन टेलीविजन की दुनिया में अब भी कई सितारें स्वयंवर करते हैं। इनका से स्वयंवर काफी हिट भी रहता है।

अब तक टेलीविजन पर राखी, राहुल महाजन, रतन राजपूत और शहनाज गिल समेत कई कलाकार इसे आजमा चुके हैं। इन्हीं सितारों में अब एक और नाम जुड़ने वाला है। वो नाम कई लोगों की पसंद भी बन चुका है। जी हां अब अर्शी खान भी टीवी पर स्वयंवर करने जा रही है। बिग बॉस के सीजन 11 और 14 में नजर आने वाली अर्शी खान अब करोड़ों लोगों की दिलों की धड़कन बन गई है।

स्वयंवर के पिछले सीजन शहनाज गिल के स्वयंवर के बाद अब चैनल चाहता है कि नया सीजन भी टीआरपी चार्ट पर हिट होना चाहिए। अब यह तो सभी को पता है कि बिग बाॅस 14 में टीआरपी को ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक्स बिग बाॅस कंटेस्टेंट को बुलाया गया। जिसमें अर्शी के आने के बाद से शो को नई जान मिल गई थी। ऐसे में मकर्स का मानना है कि अगर अर्शी का स्वयंवर होता है तो वो टीआरपी की रेस में इस बार भी आगे रहेंगे।

सुत्रों के अनुसार इस शो का नाम होगा आयेंगे तेरे सजना। खबर है कि अर्शी ने शो के लिए की गई अप्रोच को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब मेकर्स इस शो में तड़का बढ़ाने के लिए इसे होस्ट करने के लिए राहुल महाजन को अप्रोच करने की सोच रहे हैं। बिग बाॅस में आने केे बाद अर्शी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बिग बॉस 14 के बाद उनकी लाइफ काफी अच्छी चल रही है।

उन्होंने बताया कि मुझे और सराहना मिल रही है। लोग मेरे साथ जुड़ रहे हैं और बहुत सारे अच्छे काम मेरे के लिए आ रहे हैं। बता दें कि जल्द ही अब आपको अर्शी का यह शो टेलीविजन पर देखने को मिलेगा। अर्शी के इस शो में दर्शकों के मनोरंजन का भी काफी ध्यान
रखा जा रहा है।

यह भी पढ़े। 

महिलाओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को हल करने के लिए घरेलू उपाय

बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com