जानिए बॉलीवुड की टॉप 5 अभिनेत्रियों के बिजनेस के बारे में: Actress Entrepreneur
Bollywood Actress Entrepreneur

Actress Entrepreneur: अपनी एक्टिंग के जरिए फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऐसी कई एक्ट्रेस हैं। लेकिन यह एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर में अपनी अदाओं से सभी को मात दे चुकी हैं। जी हां आज आपको बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज यह एक्ट्रेस कई लोगों की इंस्पिरेशन भी हैं और इनकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है। अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली इन एक्ट्रेस के आज साइड बिजनेस भी हैं। जिससे यह लाखों करोड़ों रुपए की कमाई कर रही हैं और आज बॉलीवुड में काम करके लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इन एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर को चुना और आज बॉलीवुड की सबसे खास और जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक है।

Actress Entrepreneur: दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने भी अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और इसमें जी जान से काम किया। जिसके बाद दीपिका पादुकोण कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दीपिका फिल्मी बेग्राउंड से नहीं है उसके बावजूद भी आज इंड्रस्ट्री में दीपिका का नाम और पहचान है। मुंबई जैसे शहर में अपनी काबिलियत के बल पर आज दीपिका पादुकोण जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण ने अपने बल पर अपना खुद का फैशन एप मंत्रा पर खुद का फैशन प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘आल अबाउट यू’ 2015 में शुरू किया हैं। जिससे आज करोडों रुपए कमा रही हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का बचपन वैसे तो करीब 18 देशों में बिता हैं। लेकिन सबसे हैरानी की बात कि आज कैटरीना फिल्मी पर्दे पर फर्राटेदार इंग्लिश के साथ हिंदी भी बड़ी आसानी से बोल लेती हैं। कैटरीना कैफ ने मॉडलिंग के जरिए फिल्मों में कदम रखा जिसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन कैटरीना कैफ आज के ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड की मालकिन है। कैटरीना ने 2017 में अपना ब्रांड के-ब्यूटी लॉन्च किया था। जिससे आज करोड़ों रुपये कमा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा

करोड़ो कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो आज प्रियंका ने भारत ही नहीं बल्कि विदेश में अपना नाम रोशन किया है। प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद और भी ज्यादा चर्चाओं में आई। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के सामने फिल्मों के ऑफर आने लगे। लेकिन सबसे खास बात की बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी काबिलियत के बल पर अपनी पहचान बनाई है। आज प्रियंका के पास कई साइड बिजनेस हैं। प्रियंका चोपड़ा डेटिंग एप बम्बल से लेकर हेयर केयर तक के स्टार्टअप में शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में सोना नाम का रेस्टोरेंट खोला है और यहां भारतीय खाना मिलता है। प्रियंका अपने इन बिजनेस से करोड़ों रुपए कमाती हैं।

कंगना रनौत

अपने बेबाक अंदाज से बॉलीवुड में जगह बनाकर आज लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। कंगना शुरू से ही मॉडलिंग करना चाहती थी लेकिन कंगना रनौत की मां उन्हें एक डॉक्टर बनाना चाहती थी लेकिन कंगना को एक्ट्रेस ही बनना था। जिसके बाद कंगना अपने घर चंडीगढ़ से भागकर दिल्ली आ गई क्योंकि घर के लोग उनकी शादी का प्लान बना रहे थे। जिसके बाद दिल्ली आकर कंगना ने एक मॉडलिंग एजेंसी जॉइन कर ली। उस समय कंगना का बहुत मजाक उड़ाया जाता था क्योंकि वह हिंदी बोलती थी और अंग्रेजी बहुत कमजोर थी। लेकिन कंगना ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी काबिलियत से सभी का मुंह बंद कर दिया। कंगना के आगे या पीछे भी कोई नहीं था जो बॉलीवुड इंडस्ट्री से बिलोंग करता था, लेकिन आज कंगना जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक है और अपने बेबाक अंदाज से कई दिग्गज सेलेब्स की बोलती बंद कर देती हैं। लेकिन कंगना रनौत भी फिल्मों के अलावा अपने साइड बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई कर रहीं है। कंगना ने मनाली में अपना पहला रेस्टोरेंट और कैफे शुरू किया हैं और इसकी मालकिन हैं।

ऐश्वर्या राय

अपने हुस्न और अपनी अदाओं से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अदाकारा ऐश्वर्या राय ने भी अपने बल पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाई है। जब ऐश्वर्या 9वी क्लास में थी तब कैमलिन पेंसिल के लिए ऐड शूट किया था। जिसके बाद से ऐश्वर्या को काफी ज्यादा ऑफर आने लगे लेकिन वह मना कर देती थी। लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया। आज ऐश्वर्या राय करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। जी हां ऐश्वर्या राय ने एमबी नाम की एक कंपनी में निवेश किया है जो पर्यावरण पर काम करती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप पॉसिबल की भी इन्वेस्टर हैं। इसके जरिए ऐश्वर्या राय करोड़ों रुपए कमाती हैं और आज करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन भी है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...