शादी के बाद रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव आते है। वैसा ही कुछ सुनने को मिला मशहूर टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा की पर्सनल लाइफ के बारे में। दरअसल ऐश्वर्या ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
ऐश्वर्या ने बताया कि पिछले 2 साल से उनके और उनके पति रोहित के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि किसी भी रिश्ते में हमेशा सब कुछ ठीक नहीं होता। हालांकि एक्ट्रेस को उम्मीद है कि आने वाले समय में वह अपनी लाइफ एंजॉय करेंगी।
ऐश्वर्या ने आगे कहा, ‘रोहित और मैं पिछले 11 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। हमारी शादी को 5 साल हो चुके हैं। हमेशा ऐसा नहीं होता कि सब कुछ ठीक हो। दोनों के बीच अनबन भी हुई है। सभी शादी शुदा जोड़े के बीच ऐसा होता है। मुझे ऐसा लगता है कि बीते 2 साल में रोहित और मैंने बहुत बुरा समय देखा है। ये प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तौर पर था।’
ऐश्वर्या यहीं नहीं रुकी और उन्होंने इसके बाद कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हम दोनों बहुत मज़े करने वाले हैं। अलग-अलग जगहों पर हम ट्रैवल करेंगे, साथ में घर पर बैठकर बात करेंगे। हम चाहते हैं कि हमारी लाइफ में पिछले 2 साल की तरह अब कुछ और ना हो और हम दोनों एंजॉय करेंगे।’
बता दें ऐश्वर्या फिल्म ‘उजड़ा चमन’ में आखिरी बार देखी गई थी। हालांकि ऐश्वर्या फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपने सीरियल्स की वजह से ज्यादा मशहूर हैं।
