दरअसल ‘नीली छतरी वाले‘ में शिव का रोल निभाने के दौरान एक्टर राजेश कुमार को सताने लगी अपने तोंद की चिंता क्योंकि टीवी पर भगवान शिव का रोल हमेशा ही चुस्त कद काठी वाले हैंडसम युवाओं ने ही किया है। इस शो में ही डैशिंग हिमांशु सोनी शिव का रोल निभा रहे हैं।
‘नीली छतरी वाले‘ में राजेश एक आम आदमी भगवान दास का रोल निभा रहे हैं। शिव का रोल निभाने को लेकर वे कहते हैं, ‘‘मुझे लगता है कि शिव का रोल मेरी बॉडी टाइप में फिट नहीं होता है। मैं शिव का डबल एक्स-एल अवतार नजर आता हूं। इस पौराणिक किरदार को निभाने में यही मेरी सबसे बड़ी दिक्कत थी।
ये भगवान -भक्त का माजरा कुछ यु था कि जब भगवानदास देखते हैं कि मिठाईलाल से लेकर कालिया तक सभी अपनी-अपनी समस्याओं के लिए भगवान को दोष दे रहे हैं। तब भगवान दास यह बात शिव से बताते हैं तो वे भगवान दास को एक दिन के लिए अपनी जगह लेने को कहते हैं ताकि भगवान दास उनकी रोज की चुनौतियों को समझ सकें।

भगवान दास अब शिवाय बनकर तथास्तु कहते हुए लोगों की समस्याएं सुलझाने लगते हैं और जल्द ही उनके पास पत्रों, ई-मेल्स और लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। भगवान दास को तब यह एहसास होता है कि उन्होंने खुद पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी ले ली है और वे सोचते हैं कि आखिर वे इन मुश्किलों को कैसे सुलझाएंगे।
वैसे ये ट्विस्ट लग तो काफी मज़ेदार रहा है देखना ये है कि दर्शक क्या टीवी शो में इस तरह का ट्विस्ट पसंद करेंगे की नहीं जानने के लिए इस रविवार नीली छतरी वाले का ‘भगवानदास बना शिव‘ स्पेशल एपिसोड रात 8.30 बजे जी टीवी पर!
