‘ससुराल सिमर का’ से घर घर में लोकप्रिय हुई टीवी की बहु दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम शादी के बाद  साथ मना रहे हैं। इन दोनों ने इसी साल लम्बे अफेयर के बाद 22 फरवरी को निकाह किया था और तब से ये अपने फैंस को अपने क्यूट रिलेशनशिप की झलक सोशल मीडिया पर देते आ रहे हैं। 

 

💑

A post shared by shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on



शादी के बाद अपने पहले रमज़ान में दीपिका और शोएब अपने परिवार के साथ हैं और उनके साथ ही इस त्यौहार को एन्जॉय कर रहे हैं। शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर पूरे परिवार के साथ इफ्तारी की ये फोटो शेयर की है। 



 

याद दिला दें दीपिका ने शोएब से शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। इन दोनों का निकाह भी उत्तर प्रदेश में शोएब के गांव से बड़े शाही अंदाज़ में हुआ था। हालांकि इस्लाम धर्म कबूल करने पर लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था मगर दीपिका ने अपने एक इंटरविएव में ये साफ़ कर दिया था की जो लोगों को पता चला है वो सच है, लेकिन ये उनका बहुत ही निजी फैसला है, ये फैसला उनकी कगषि से जुड़ा है और इसके लिए उन्हें किसी को कुछ सफाई या बताने की जरूरत नहीं महसूस होती।