कोरोना महामारी के संक्रमण के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म का चलन बढ़ गया है। ज्यादातर लोग घर के अंदर फंसे हुए है ऐसे में वेब सीरीज और मूवीज ही इंसान के पास ऑप्शन रहता है। गौरतलब है कि ज्यादातर शो पुरुषों के ऊपर निर्धारित रहती है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जो महिला शक्ति के बारे आपको अवगत करेगी।
फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज
फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज सीरीज़ चार इंडिपेंडेंट महिलाओं के बारे में है। जो सपनों के शहर, मुंबई में रहती हैं। चारों पेर्सनली और प्रोफेसनली कई परेशानियों से जुंज रही होती है। दिन भर के भारी दिन के बाद वे चारों अपनी परेशानियां एक दूसरे से शेयर करती है, और एक बार में शाम प्यार से बिताती है। चारों की परेशानियां एक दूसरे से बिल्कुल अलग रहती है लेकिन फिर भी वे एक जुट हो कर परेशानियों का हल निकलती है। सीरीज के मेन रोल में “सयानी गुप्ता,” “कृति कुल्हारी,” “बानी जे,” और “मानवी गगरू” हैं। इन चारों के अलावा भी एक कैरक्टर है “प्रतिक बब्बर” जो की बहुत इंटरेस्टिंग है। वेब सीरीज आपको “अमेज़ॅन प्राइम” पर आसानी से मिल जाएगी।
वहीं ये हो सकता है कि ऐसे करैक्टर्स आपको असल ज़िंदगी में न मिलें, लेकिन ये भी सच है कि जिन परिस्थितियों ये महिलाएं गुज़रती हैं वो कहीं से भी अविश्वसनीय नहीं लगती। इस सीरीज़ की सबसे अच्छी बात ये है कि ये पुरुषों को गलत तरीके से दिखाकर नारीवादी बनने की कोशिश नहीं करती और न ही ये दिखाती है कि स्त्री ही स्त्री की दुश्मन होती है। इस सीरीज के दो सीजन है आप दोनों को अमेज़ॅन प्राइम पर देख सकते है।
लैला
‘लैला’ कहानी है एक हिंदू मां की। जिसके पति को मारा गया क्युकि वो मुसलमान था और लोगों ने स्वीमिंग पूल का पानी को मौत का कारण बताया जो की झूठ था। जिसके बाद मां-बेटी को अलग कर दिया गया। यह पूरी सीरीज़ उसी बेटी की तलाश के ऊपर बनी हुई है। इस सीरीज में मुख्य किरदार के रूप में है हुमा कुरैशी जो ‘लैला’ की मां- शालिनी रिज़वान चौधरी है। पूरी सीरीज़ में आपको हुमा ही दिखेंगी।
उनके अलावा जो किरदार सबसे ज्यादा दिखते हैं, उनमें से एक हैं सिद्धार्थ जो ‘विद्रोही’ बने हैं। ऐसा किरदार जो दुश्मनों के बीच रहकर चुपके से अपना काम करता है। सीरीज में दिखाया गया है कि, सोसायटी में अपने ‘जात-धर्म’ के अलावा किसी को चाहना, उससे शादी करना, उससे सेक्स करना पाप है। ऐसा करने वाली औरतें ‘दूष’ हैं, उनके लिए ‘शुद्धि केंद्र’ बने हैं। जहां उन्हें जबरन उठाकर लाया जाता है। यहां पर शुद्धि के नाम पर कोई भी आता-जाता है और ‘आर्यावर्त’ का पिट्ठू उन्हें ‘रंडी’ पुकार सकता है। पेट से हुईं तो जबरन उनका बच्चा गिरा दिया जाता है और फिर खूब जतन करके उनका माइंडवॉश किया जाता है। आप इस सीरीज को नेट फ्लिक्स पर देख सकते है।
हंड्रेड
इस वेब सीरीज के दो मुख्य किरदार है एक पुलिस ऑफिसर है सौम्या (लारा दत्ता) जिसे डिपार्टमेंट ने शो-पीस बना कर रखा है। दूसरी है नेत्रा (रिंकू राजगुरु) जो एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। सौम्या चाहती है कि बदमाशों का पीछा करे, उनसे मुकाबला करे, केस सॉल्व करे, लेकिन उसका बॉस हमेशा उसे इस काम से दूर रखता है। वहीं दूसरी ओर नेत्रा अपने पिता, भाई और नाना के बीच इकलौती कमाने वाली है। साथ ही नेत्रा की कहानी में तब मोड़ आता है जब उसे पता चलता है कि ब्रेन ट्यूमर है और अब उसके पास मात्र सौ दिन हैं।
जिसके बाद नेत्रा एक बकेट लिस्ट तैयार करती है। इस लिस्ट में सेक्स, स्विट्ज़रलैंड यात्रा, जिंदगी में रोमांच के अलावा भी बहुत कुछ लिखा रहता है। दूसरी ओर जब सौम्या को पता चलता है कि नेत्रा के पास समय कम है तो वह उसे अपने लिए इस्तेमाल करती है। सौम्या नेत्रा को अपराधियों तक पहुंचने के लिए उसे खतरे में डालती है। सीरीज में दो पुरुषों, एक महिला-एक पुरुष की टीम देखने को मिलती है, लेकिन दो महिलाओं की टीम कम देखने को मिलती है। इस वेबसीरिज़ का निर्देशन रूचि नारायन, आशुतोष शाह और ताहिर शब्बीर ने किया है। आप इस वेब सीरीज को हॉटस्टार पर देख सकते है।
शी
यह वेब सीरीज भी शुरू होती है सपनों के शहर मुंबई से। मुंबई में एक बड़ा ड्रग पेडलर है सस्या। जिसकी सिर्फ एक कमज़ोरी है लड़की या प्रॉस्टिट्यूट। एक रात सस्या वेश्यालय पहुंचता है, जहां उसे 8-10 लड़कियां दिखाई जाती है जो उसे ठीक नहीं लगती। फाइनली वो सस्या को दो पार्ट-टाइम ‘धंधा’ करने वाली लड़कियां दिखाई जाती है जिसमें से एक लड़की है भूमि होती है। जो सस्या को उकसाती और चैलेंज करती है। उसी रात पुलिस होटल पर रेड मारकर सस्या को गिरफ्तार कर लेती है।
यह तो रहा कहानी का पहला पहलु अब हम आपको इसका दूसरा पहलू बताते है। दरअसल, भूमि मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल है। उसके घर में बूढ़ी और बीमार मां रहती है जो अपनी बेटी का रात में इंतज़ार कर रही होती है। उसकी एक छोटी बहन है रूपा भी इस कहानी में है जिसकी लाइफ स्टाइल से परेशान रहती है, लेकिन भूमि कहीं न कहीं रूपा जैसी बनना चाहती है। सीरीज के आखिर में ये सस्पेंस बरकरार रहता है, जिसके लिए आप इसके सेकंड सीज़न का इंतज़ार करते रहें। शी आप नेटफ्लिक पर देख सकते है।
लस्ट स्टोरीज
इस सीरीज को चार हिस्सों में बांटा गया है यानी सीरीज चार हिस्सों में अलग-अलग चलती है। अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करन जौहर की इन फिल्मों में राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला, कियारा आडवाणी, नेहा धूपिया, संजय कपूर और विकी कौशल जैसे कलाकारों ने काम किया है।
पार्ट 1
पहला पार्ट को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इस पार्ट में टीचर और स्टूडेंट का किरदार है। टीचर है कालिंदी (राधिका आप्टे) जो की एक शादीशुदा औरत है जिसका पति उससे उम्र में काफी बड़ा है और दोनों एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में हैं। उसका पति कहीं विदेश में जॉब करता है। वहीं दूसरी ओर स्टूडेंट, तेजस (आकाश ठोसर), कालिंदी और तेजस के बीच कैज़ुअल शारीरिक रिश्ते बन जाते है। जिसके बाद कालिंदी को डर लगता है कि तेजस कहीं उसके प्रति सीरियस न हो जाए। फ़िल्म के किरदार, खासतौर पर मुख्य किरदार अंदर से बहुत दुखी हैं, लेकिन उनके रहते फ़िल्म में कई हास्यास्पद स्थितियां उत्पन्न होती हैं।
पार्ट 2
दूसरे पार्ट को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। इस कहानी में एक कामवाली सुधा (भूमि पेडनेकर) के बारे में बताता गया है। सुधा जहां काम करती है उस मालिक के साथ उसके संबंध है। इस संबंध को लेकर मालिक अजीत (नील भूपलम) बहुत कैजुअल है लेकिन सुधा इस रिश्ते से उम्मीद बांध लेती है। अंत में सुधा मिठाई का टुकड़ा चखती है, जब अजीत की मां सुधा को खाने की किसी चीज़ का दो की बजाय एक पैकेट देती है, क्यूंकि सुधा एक कामवाली है।
पार्ट 3
तीसरे पार्ट को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म की कहानी विवाहेतर संबंधों के ऊपर निर्धारित है। जिसमें रीना नाम की शादीशुदा औरत अपनी शादी से परेशान है और उसका अपने पति सलमान (संजय कपूर) के ही दोस्त सुधीर (जयदीप अहलावत) से अफ़ेयर चल रहा है। रीना का किरदार मनीषा कोईराला ने निभाया है। इस पार्ट में बताया गया है कि, महिलाओं को हाई सोसायटी में किस तरह से ट्रीट किया जाता है। मनीषा कोईराला का किरदार जो पूरी फ़िल्म में दो पुरुषों के बीच में दबा हुआ बताया गया है अंत में बड़े सशक्त ढंग से उभर कर आता है।
पार्ट 4
चौथे पार्ट कारन जोहर द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इसकी कहानी एक गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली लड़की मेघा (कियारा आडवाणी)की है। मेघा एक गर्ल्स स्कूल टीचर है और उसका अपनी उम्र के लड़कों से साथ इंटरेक्टशन न के बराबर रहा है। उसकी एक दोस्त है रेखा (नेहा धूपिया) जो उसी स्कूल में लाइब्रेरियन है और काफी बोल्ड है। मेघा की शादी एक शर्मीले लड़के पारस (विक्की कौशल) से हो जाती है। पारस मेघा को प्यार करता है लेकिन उसकी शारीरिक ज़रूरतों के बारे में नहीं जानता, और जानना भी नहीं चाहता। इसी के चलते कुछ हास्यास्पद परिस्थितियों के चलते मेघा और पारस को अलग होना पड़ता है और इस पूरे दौरान मेघा अपनी और अपनी इच्छाओं की खोज करती है।
एक थी बेगम
“एक थी बेगम” जुर्म की कहानी सुनाती क्राइम सीरीज है। यह जुर्म के दुनिया के बादशाहों के बीच में एक बेगम की कहानी है। जो एक-एक करके सारे बादशाहों को मात देती जाती है और सारे बादशाह एक-दूसरे से पूछते है, कौन है यह बेगम? इसका निर्देशन सचिन दारेकर ने किया है। कहानी शुरू होती है ज़हीर(अंकित मोहन) से जो मकसूद भाई का बागी गैंगस्टर है। मकसूद भाई जो मुम्बई में ड्रग्स का कारोबार रोकने के लिए एक अलग गैंग बनाता है। एक थी बेगम की कहानी दो महिला पात्रों के साथ आगे आती है। अशरफ और महिला पत्रकार, पर दोनों की बेगमों की कहानी कहने में डगमगा जाती है।
मोम (मिशन ओवर मार्स)
मिशन चंद्रयान 2 के ऊपर बनी यह वेब सीरीज एक छोटी सी लड़की के सपनों पर निर्धारित है। सीरीज बिहार के बेगूसराय की लड़की मौसमी घोष के स्पेस पर पहुंचने के दमदार हौसले से शुरू होती है। मौसमी बड़े होने पर ISRO की सफल वैज्ञानिक बनती है। चंद्रयान के असफल होने का दाग उसके ऊपर आता है लेकिन वह इस असफलता से अपने पैर को डगमगाने नहीं देती।
बस यहीं से शुरू होती है चार महिला वैज्ञानिकों के ईद-गिर्द घूमती हुई कहानी। इतना ही नहीं बल्कि यह सीरीज मिशन ओवर मार्स की तैयारी करने के साथ महिलाओं पर लोगों के अविश्वास को भी मुंहतोड़ जवाब देती है। साथ ही सीरीज में राजनीति के नीचे दबे हुए विज्ञान को बड़े प्रभावी तरीके से समझाने की कोशिश की गई है। इसमें बोल्ड सीन आते हैं लेकिन सीन की जरुरत के हिसाब से उन्हें बड़े ही छोटे समय में आगे बढ़ा दिया जाता है।
MOM में टीवी के दो सबसे बड़े चेहरे मोना सिंह और साक्षी तंवर की जोड़ी ने जान फूंक दी है। सीरीज में साक्षी, मोना,निधि और पालोमी ने चार महिला वैज्ञानिकों का किरदार बखूबी निभाया है। आप इसे ALT बालाजी और ज़ी 5 पर देख सकते है।
