फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुन धवन कॉप्स बने हैं और इनके साथ जैकलिन फर्नांडिस भी फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में नर्गिस फखरी भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखेंगी। इस फिल्म में चार साल बाद एक बार फिर आप अक्षय खन्ना को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।
देखिए ट्रेलर-

ट्रेलर की शुरूआत अक्षय खन्ना की दमदार आवाज़ के साथ होती है। फिल्म की कहानी में इंडिया पाकिस्तान के मैच से ठीक 36 घंटे पहले इंडिया का स्टार क्रिकेटर किडनैप हो जाता है और उसे ढूंढने का काम कबीर शेरगिल (जॉन अब्राहम) और जुनैद अंसारी (वरुन धवन) को सौंपी जाती है। इनका सामना होता है वाघा (अक्षय खन्ना) से। इस फिल्म में जैकलिन और नर्गिस की मौजूदगी ग्लैमर बढ़ाने का काम कर रही है और इनके किरदार कैसे हैं ये तो फिल्म के रिलीज़ होने पर ही पता चल सकेगा।
गौरतलब है कि फिल्म के ट्रलर को अब तब 1 मिलयन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और सोशल मीडिया में इसकी तारीफें भी होने लगी हैं। ट्रेलर को मिले रेस्पॉन्स पर वरून ने ये संदेश दिया है-
#DishoomTrailer #Dishoom goes past 1 million views thank u pic.twitter.com/Csst08QeFq
— Varun JUNAID dhawan (@Varun_dvn) June 2, 2016
फिल्म का निर्देशन वरुन धवन के भाई रोहित धवन ने किया है और ये
फिल्म 29 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।
