फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस फिल्म की जानकारी देते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अर्जु्न कपूर के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह नजर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। 
फिल्म से सामने आए इस लुक फोटो में अर्जुन कपूर रेड जैकेट पहने दिख रहे हैं। वहीं  रकुल प्रीत सिंह व्हाइट टॉप में काफी हॉट नजर आ रही हैं। अर्जुन कपूर की इस नई फिल्म का प्रोडक्शन निखिल आडवाणी, भूषण कुमार और जॉन अब्राहम मिलकर कर रहे हैं। खबरों की मानें तो ये फिल्म एक लव स्टोरी है।